लड़की हूं लड़ सकती हूं अभियान का शुभारंभ कांग्रेस ने चोरभटी से किया publicpravakta.com 

 


लड़की हूं लड़ सकती हूं अभियान का शुभारंभ 
कांग्रेस ने चोरभटी से किया 

अनूपपुर :- कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा चलाए जा रहे लड़की हूं लड़ सकती हूं अभियान को मिल रही सफलता को देखते हुए मकर सक्रांति को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी इस अभियान की शुरुआत प्रदेश में भी की।उसी तारतम्य में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को एवं महिला जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुश्री मंजू मिश्रा ने विधानसभा पुष्पराजगढ़ के अंतर्गत पंचायत चोरभटी में इसका विधिवत शुभारंभ किया।इस कैंपेन की शुरुआत जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने जोर शोर से की।बताया गया कि इस अभियान के तहत महिलाओं को दिए गए कानूनी अधिकारों की जानकारी देकर उनको जागरूक किया जाएगा साथ ही उन्हें आर्थिक तौर पर सशक्त बनाने के लिए स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रेरित करेंगे।इस अवसर पर प्रदेश महासचिव रमेश सिंह,प्रदेश महिला सचिव सरोज लोधी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एडवोकेट वासुदेव चटर्जी, कार्यकारी अध्यक्ष संतोष पांडे,  कमलनाथ फोरम के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र स्वरूप दुबे,राजेश द्विवेदी,युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गुड्डू चौहान, राजन राठौर, उत्तम पटेल,चंदन सिंह कृष्णा राठौर, कृष्णा मंडल, बॉबी नेगी, सुनीता राठौर, राम बाई राठौर, ललिता राठौर, शोभा सिंह आदि कांग्रेश जन उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget