जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के विभिन्न मतदान केन्द्रों में शांतिपूर्ण मतदान हेतु सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर ऑफीसर नियुक्त publicpravakta.com

जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के विभिन्न मतदान केन्द्रों में शांतिपूर्ण मतदान हेतु सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर ऑफीसर नियुक्त

अनूपपुर :- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) सुश्री सोनिया मीना ने त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2021-22 के सफल संचालन हेतु जनपद क्षेत्र पुष्पराजगढ़ के अंतर्गत मतदान केन्द्रों में शांतिपूर्ण मतदान कराए जाने हेतु राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कर्त्तव्यों के पालन के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर ऑफीसर की नियुक्ति की है। 

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) सुश्री मीना ने सेक्टर पड़मनिया हेतु तहसील पुष्पराजगढ़ के नायब तहसीलदार श्री शशांक शेण्डे को सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं उपयंत्री श्री अनिलेश कुमार जाटव को सेक्टर ऑफिसर नियुक्‍त किया है। पड़मनिया सेक्टर में 8 मतदान केन्द्रों को शामिल किया गया है। सेक्टर मिट्ठूमहुआ हेतु तहसील पुष्पराजगढ़ के नायब तहसीलदार श्री शशांक शेण्डे को सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं ज.पं. पुष्पराजगढ़ के उपयंत्री श्री अमन डहेरिया को सेक्टर ऑफिसर नियुक्‍त किया गया है। मिट्ठूमहुआ सेक्टर में 9 मतदान केन्द्रों को शामिल किया गया है। सेक्टर अहिरगवां हेतु तहसील पुष्पराजगढ़ के नायब तहसीलदार श्री शशांक शेण्डे को सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं वन परिक्षेत्राधिकारी अहिरगवां श्री ए.के. निगम को सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किया गया है। अहिरगवां सेक्टर में 9 मतदान केन्द्रों को शामिल किया गया है। सेक्टर सरई हेतु तहसील पुष्पराजगढ़ के नायब तहसीलदार श्री शशांक शेण्डे को सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं अनुविभागीय अधिकारी (कृषि) राजेन्द्रग्राम श्री एस.के. शर्मा को सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किया गया है। सरई सेक्टर में 10 मतदान केन्द्रों को शामिल किया गया है। सेक्टर करपा हेतु तहसील पुष्पराजगढ़ के नायब तहसीलदार श्री शशांक शेण्डे को सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं उ.मा.वि. लखौरा के व्याख्याता श्री भोग सिंह मरावी को सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किया गया है। करपा सेक्टर में 11 मतदान केन्द्रों को शामिल किया गया है। सेक्टर नगुला हेतु तहसील पुष्पराजगढ़ के नायब तहसीलदार श्री शशांक शेण्डे को सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं जल संसाधन राजेन्द्रग्राम के उपयंत्री श्री के.एल. सूर्यवंशी को सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किया गया है। नगुला सेक्टर में 11 मतदान केन्द्रों को शामिल किया गया है। सेक्टर लेढ़रा हेतु तहसील पुष्पराजगढ़ के नायब तहसीलदार श्री शशांक शेण्डे को सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं सहायक यंत्री श्री अनिल कुमार भटनागर को सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किया गया है। लेढ़रा सेक्टर में 12 मतदान केन्द्रों को शामिल किया गया है। सेक्टर पटना हेतु तहसील पुष्पराजगढ़ के नायब तहसीलदार श्री शशांक शेण्डे को सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं कन्या परिसर पुष्पराजगढ़ के प्राचार्य श्री अरुनोद शुक्ला को सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किया गया है। पटना सेक्टर में 13 मतदान केन्द्रों को शामिल किया गया है। सेक्टर अचलपुर हेतु तहसील पुष्पराजगढ़ के नायब तहसीलदार श्री शशांक शेण्डे को सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं जिला शिक्षा केन्द्र के सहायक परियोजना समन्वयक श्री हेमन्त मिश्रा को सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किया गया है। अचलपुर सेक्टर में 16 मतदान केन्द्रों को शामिल किया गया है। सेक्टर करौंदी हेतु तहसील पुष्पराजगढ़ के नायब तहसीलदार श्री आदित्य द्विवेदी को सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं लो.स्वा.यां. पुष्पराजगढ़ की उपयंत्री सुश्री नीलिमा सिंह को सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किया गया है। करौंदी सेक्टर में 7 मतदान केन्द्रों को शामिल किया गया है। 


सेक्टर अमगवां हेतु तहसील पुष्पराजगढ़ के नायब तहसीलदार श्री आदित्य द्विवेदी को सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं परियोजना प्रशासक पुष्पराजगढ़ श्री महेन्द्र यादव को सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किया गया है। अमगवां सेक्टर में 11 मतदान केन्द्रों को शामिल किया गया है। सेक्टर पोंड़की हेतु तहसील पुष्पराजगढ़ के नायब तहसीलदार श्री आदित्य द्विवेदी को सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी अमरकंटक श्री मिथुन सिसोधिया को सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किया गया है। पोंड़की सेक्टर में 10 मतदान केन्द्रों को शामिल किया गया है। सेक्टर भेजरी हेतु तहसील पुष्पराजगढ़ के नायब तहसीलदार श्री आदित्य द्विवेदी को सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं महाविद्यालय पुष्पराजगढ़ के सहा.प्रा. श्री आशीष पटेल को सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किया गया है। भेजरी सेक्टर में 12 मतदान केन्द्रों को शामिल किया गया है। सेक्टर बसनिहा हेतु तहसील पुष्पराजगढ़ के नायब तहसीलदार श्री आदित्य द्विवेदी को सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं ज.शि.के. पुष्पराजगढ़ के समन्वयक श्री हरप्रसाद तिवारी को सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किया गया है। बसनिहा सेक्टर में 13 मतदान केन्द्रों को शामिल किया गया है। सेक्टर खाटी हेतु तहसील पुष्पराजगढ़ के नायब तहसीलदार श्री आदित्य द्विवेदी को सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं महाविद्यालय पुष्पराजगढ़ के सहा.प्रा. श्री डी.पी. सारमें को सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किया गया है। खाटी सेक्टर में 11 मतदान केन्द्रों को शामिल किया गया है। 


सेक्टर बिलासपुर हेतु तहसील पुष्पराजगढ़ के नायब तहसीलदार श्री आदित्य द्विवेदी को सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पशु चिकित्सा सहायक राजेन्द्रगग्राम डॉ. प्रवीण मसराम को सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किया गया है। बिलासपुर सेक्टर में 17 मतदान केन्द्रों को शामिल किया गया है। सेक्टर कोइलारी हेतु तहसील पुष्पराजगढ़ के नायब तहसीलदार श्री आदित्य द्विवेदी को सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं वि.शि.अधि. पुष्पराजगढ़ श्री धीरज सिंह मरावी को सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किया गया है। कोइलारी सेक्टर में 13 मतदान केन्द्रों को शामिल किया गया है। सेक्टर दमेहड़ी हेतु तहसील पुष्पराजगढ़ के नायब तहसीलदार श्री आदित्य द्विवेदी को सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं जल संसाधन पुष्पराजगढ़ के सहा.यंत्री श्री जे.एल. नंदा को सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किया गया है। दमेहड़ी सेक्टर में 13 मतदान केन्द्रों को शामिल किया गया है। सेक्टर रौसरखार हेतु तहसील पुष्पराजगढ़ के नायब तहसीलदार श्री आदित्य द्विवेदी को सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं जल संसाधन राजेन्द्रग्राम के उपयंत्री श्री सुरेश शर्मा को सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किया गया है। रौसरखार सेक्टर में 12 मतदान केन्द्रों को शामिल किया गया है। सेक्टर कछराटोला हेतु तहसील पुष्पराजगढ़ के तहसीलदार श्री टी.आर. नाग को सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पीएचईडी पुष्पराजगढ़ के अनु.अधि. श्री महेशचंद दुबे को सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किया गया है। कछराटोला सेक्टर में 12 मतदान केन्द्रों को शामिल किया गया है। सेक्टर बरांझ हेतु तहसील पुष्पराजगढ़ के तहसीलदार श्री टी.आर. नाग को सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं कन्या शि.परि. पुष्पराजगढ़ के प्राचार्य श्री फूल सिंह पट्टावी को सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किया गया है। बरांझ सेक्टर में 11 मतदान केन्द्रों को शामिल किया गया है। सेक्टर अमदरी हेतु तहसील पुष्पराजगढ़ के तहसीलदार श्री टी.आर. नाग को सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं लो.नि.वि. राजेन्द्रग्राम के उपयंत्री श्री एम.सी. गुप्ता को सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किया गया है। अमदरी सेक्टर में 15 मतदान केन्द्रों को शामिल किया गया है। 


सेक्टर तुलरा हेतु तहसील पुष्पराजगढ़ के तहसीलदार श्री टी.आर. नाग को सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं म.बा.वि.परि. पुष्पराजगढ़ के परि.अधि. श्री दीपक मिश्रा को सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किया गया है। तुलरा सेक्टर में 14 मतदान केन्द्रों को शामिल किया गया है। सेक्टर बेनीबारी हेतु तहसील पुष्पराजगढ़ के तहसीलदार श्री टी.आर. नाग को सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं ज.संसा. राजेन्द्रग्राम के उपयंत्री श्री आर.के. सोनी को सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किया गया है। बेनीबारी सेक्टर में 10 मतदान केन्द्रों को शामिल किया गया है। सेक्टर लीलाटोला हेतु तहसील पुष्पराजगढ़ के तहसीलदार श्री टी.आर. नाग को सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं अनुविभा.अधि. (वन) पुष्पराजगढ़ श्री मान सिंह मरावी को सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किया गया है। लीलाटोला सेक्टर में 10 मतदान केन्द्रों को शामिल किया गया है। सेक्टर परसेलकला हेतु तहसील पुष्पराजगढ़ के तहसीलदार श्री टी.आर. नाग को सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं सहा. मत्स्य अधि. राजेन्द्रग्राम श्री एस.एस. मिश्रा को सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किया गया है। परसेलकला सेक्टर में 10 मतदान केन्द्रों को शामिल किया गया है। सेक्टर बम्हनी हेतु तहसील पुष्पराजगढ़ के तहसीलदार श्री टी.आर. नाग को सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं शा.महा. पुष्पराजगढ़ के सहा. प्रा. श्री राजेश कुजुर को सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किया गया है। बम्हनी सेक्टर में 9 मतदान केन्द्रों को शामिल किया गया है। सेक्टर किरगी हेतु तहसील पुष्पराजगढ़ के तहसीलदार श्री टी.आर. नाग को सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं लो.नि.वि. पुष्पराजगढ़ के अनुवि.अधि. श्री पंकज वागरी को सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किया गया है। किरगी सेक्टर में 12 मतदान केन्द्रों को शामिल किया गया है।  

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) सुश्री मीना ने शा.महा.पुष्पराजगढ़ के सहा.प्रा. श्री ए.एल. झारिया, मुख्य नगरपालिका अधिकारी अमरकंटक श्री चैन सिंह परस्ते, शा.उ.मा.वि. पुष्पराजगढ़ के प्राचार्य श्री राम प्रसाद सिंह, पीडब्ल्यूडी राजेन्द्रग्राम के उपयंत्री श्री बी.एल. चौधरी, पीडब्ल्यूडी राजेन्द्रग्राम के उपयंत्री श्री बी.एम. धुर्वे को सेक्टर ऑफिसर हेतु रिजर्व में रखा है।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget