साहस और संघर्ष की प्रतीक थी इंदिरा जी-फुंदेलाल सिंह publicpravakta.com 

 


साहस और संघर्ष की प्रतीक थी इंदिरा जी-फुंदेलाल सिंह 

 इंदिरा जी की जयंती पर कांग्रेस जनों ने सादर किया नमन

 अनूपपुर :- स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती जिला कांग्रेस अनूपपुर ने इंदिरा तिराहे पर मनाई। उनकी प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया।इस अवसर पर उपस्थित समस्त कांग्रेस जनों ने स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी साहस और संघर्ष की प्रतीक रही।इंदिरा जी का नाम आते ही दृढ़ निश्चयी, विश्व नेत्री की तस्वीर उभरती है।उन्होंने राजनीति में न सिर्फ नई मिसाले गढ़ी बल्कि दुनिया में भारतीय लोकतंत्र के साथ ही अपने व्यक्तित्व का लोहा भी मनवा लिया।अपने दृढ़ निर्णयों से देश के साथ समाज और कांग्रेस को मजबूत किया।आज इंदिरा जी हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके विचार और कार्य हमारे बीच में मौजूद हैं।हम उन्हें सादर नमन करते हुए उनकी जन्मतिथि पर देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लेते हैं।इंदिरा गांधी ने जिन सपनों और आदर्शों के साथ जीते हुए अपने प्राणों का बलिदान किया वह हमारे लिए आदर्श वह पथ प्रदर्शक है और उनके अनुसार चलना हमारा कर्तव्य है।जिला कांग्रेस अध्यक्ष फुंदेलाल सिंह मार्को ने कहा कि कड़ी मेहनत, पक्का इरादा, दूरदृष्टि जैसे जीवन सूत्र दुनिया को देने वाली इंदिरा गांधी ने 20 सूत्री कार्यक्रम देश में लागू कर गांव स्तर पर विकास का रास्ता तैयार किया वह चाहती थी कि सबसे पहले गांव खुशहाल हो तो देश अपने आप खुशहाल हो जाएगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फुंदेलाल सिंह मार्को, रमेश सिंह, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रामखेलावन राठौर, वासुदेव चटर्जी एडवोकेट, जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष मयंक त्रिपाठी, कमलनाथ सद्भावना मंच के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र स्वरूप दुबे ,राजीव सिंह ,उत्तम पटेल, राघवेंद्र पटेल, राजन राठौर, मनोज राठौर ,चंद्र भूषण त्रिपाठी, गुलाब पटेल, रामाधार बैगा, पूर्व पार्षद पुरुषोत्तम चौधरी पूर्व पार्षद, रियाज मंसूरी, संदीप गर्ग, संजीव द्विवेदी आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget