Publicpravakta.com विजयादशमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दुर्गा प्रतिमाओं के चल समारोह का आयोजन

 


विजयादशमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

 बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक रावण के पुतले का दहन

 दुर्गा प्रतिमाओं के चल समारोह का आयोजन

अनूपपुर/पुष्पराजगढ़ :- क्षेत्र के मुख्यालय राजेंद्रग्राम नवरात्रि एवं दशहरा का त्योहार परंपरागत तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शासन द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार नवरात्र पर्व पर दशहरा का त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया विजयादशमी पर बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया गया रावण दहन कार्यक्रम नवयुवक दुर्गा उत्सव समिति राजेंद्रग्राम द्वारा आयोजित किया गया था रामलीला के पात्र श्री राम जी द्वारा रावण के पुतले पर तीर मारकर दहन किया गया। *चल समारोह का आयोजन*:- विजयादशमी के पावन पर्व पर मां दुर्गा प्रतिमाओं की झांकी निकाली जा कर चल समारोह का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को की.उपस्थिति प्रमुख रूप से रही।


स्व सहायता समूह प्रांगण राजेंद्रग्राम मे स्थापित दुर्गा प्रतिमा, पी डब्लू डी कॉलोनी ,ग्राम बसनिहा, लखौरा ,करौंदी, अचलपुर तथा आसपास के ग्रामों की प्रतिमाएं सम्मिलित रही। चल समारोह गायत्री मंदिर से दुर्गा मंदिर तक गाजे-बाजे के साथ काली नृत्य के साथ निकाला गया ।चल समारोह के पश्चात सभी प्रतिमाओं का विसर्जन जोहिला नदी के तट पर बनाए गए निर्धारित कुंड में पूजा अर्चना कर किया गया। *सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही*:- रावण दहन कार्यक्रम एवं दुर्गा प्रतिमाओं के चल समारोह विसर्जन के समय प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई थी पुलिस बल के साथ साथ शांति समिति के सदस्य भी व्यवस्था बनाए रखने में अपनी प्रमुख भूमिका निभा रहे थे।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget