Publicpravakta.com जमुना कोतमा क्षेत्र में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की मनाई गई जयंती

 


राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी जन्म जयंती मनाई गई

अनूपपुर/जमुना,कोतमा :- अनूपपुर जिले के जमुना कोतमा क्षेत्र में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती विभिन्न स्थानों में मनाई गई

जमुना कॉपरेटिव में युवा मोर्चा के लोगों ने अर्पित किया श्रद्धा सुमन

 जमुना कोतमा आज दिनांक 2 अक्टूबर 2021को जिला अनूपपुर भाजपा मंडल पसान अंतर्गत जमुना कॉलरी कोऑपरेटिव में 02 अक्टूबर गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी को धूपबत्ती देकर पुष्प माला अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि का कार्यक्रम सफल बनाया गया 

 नगर पालिका अध्यक्ष सुमन गुप्ता अशोक लाल राजेश सिंह  प्रदेश कार्यसमिति  सिद्धार्थ त्रिवेदी सुनील गौतम  शारदा द्विवेदी सचिन जायसवाल  अरुण पांडे  शिवम यादव  नितेश पवार जी बृजभान सिंह राजेश बाथम  रंजीत नामदेव  प्रदीप सिंह अमीन अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष रणविजय सिंह  दुर्गा इंद्र लाल केवट  सतीश यादव दिनेश केवट उमेश सिंह प्रदीप साहू राजू खान आशु प्रसाद राहुल कुशवाहा हीरामणि अंशुल मंडल महामंत्री रोशन प्रजापति मंडल उपाध्यक्ष महीप द्विवेदी रजक लखन सिंह  सत्य नारायण जैनुल अहमद उजेर खान रवि ब्रजभान सिंह उर्फ सिक्कू ,रविकरण केवट, राजू केवट उर्फ मुनी,रितेश,अभिषेक, रामू,संजय साहू,गुड्डू,अर्जुन केवट, हिमांशु, अम्बर,रिंकू केवट,राहुल केवट,शोएब,संदीप,अंकित नामदेव, राहुल,प्रदीप योगी,दुर्गा प्रसाद,पंकज पाण्डेय,अरविंद मिश्रा,मोनू केवट,रोहित, आदि सैकड़ों लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया और सभी ने कहा कि हम सबको गांधी और शास्त्री जी के बनाए हुए आदर्शों पर चलना चाहिए तभी सही मायने में उनकी जयंती मनाने सफल माना जाएगा


केंद्रीय विद्यालय जमुना कॉलरी में गांधीजी एवं  लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के कार्यक्रम  का आयोजन

क्षेत्र के अग्रणी शिक्षण संस्थान केंद्रीय विद्यालय जमुना कॉलरी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के दूसरे प्रधानमंत्री और जय जवान जय किसान का नारा देने वाले श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती का कार्यक्रम  विद्यालय के पाठ्य सहगामी क्रियाओं के प्रभारी एवं अंग्रेजी प्रवक्ता श्री पुष्पेंद्र सिंह के निर्देशन में अन्य शिक्षकों के सहयोग से ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किया गया|

सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों के द्वारा गांधी जी और शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए| इसके पश्चात विद्यालय की कक्षा नौ के छात्र प्रियांश राज द्विवेदी द्वारा गांधी जी का प्रिय भजन 'वैष्णव जन तो तेने कहिए' प्रस्तुत किया गया|

कक्षा दसवीं की छात्रा रिया झा के द्वारा महापुरुषों के सम्मान में सुंदर कविता प्रस्तुत की गई| इसके बाद रितेश और मेधा के द्वारा दोनों महापुरुषों के व्यक्तित्व एवं मानवता के प्रति उनके योगदान को रेखांकित किया गया|

विद्यालय के खेल शिक्षक श्री संधू बांद्रा द्वारा फिट इंडिया रन कार्यक्रम  की जानकारी दी गई| जीव विज्ञान शिक्षिका श्रीमती सरिता पी जी द्वारा गांधी दर्शन पर प्रकाश डाला गया| हिंदी शिक्षक गंगा प्रसाद अवस्थी द्वारा स्वच्छता शपथ दिलाई गई एवं स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम की वीडियो प्रस्तुति की गई|

आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रा रिचा बाजपेई द्वारा देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया गया|

 इसके बाद अपने संबोधन में विद्यालय के प्राचार्य श्री अजमल खान ने विद्यार्थियों को गांधी जी एवं शास्त्री जी के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया| 

अंत में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक  अतुल गुप्ता द्वारा कार्यक्रम के आयोजन में सम्मिलित सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं ऑनलाइन भाग लेने वाले विद्यार्थियों,अभिभावकों और अन्य अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया|

राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ| कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे तथा बड़ी संख्या में अभिभावकों एवं बच्चों द्वारा ऑनलाइन माध्यम से प्रतिभाग किया गया|


अखिल भारतीय मानवाधिकार संगठन के द्वारा जिला कार्यालय बदरा में मनाया गया गांधी जी शास्त्री जी की जयंती

जमुना कोतमा आज 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के उपलक्ष में अखिल भारतीय मानवाधिकार संगठन भारत प्रदेश प्रमुख महासचिव शिवांश सिंह की उपस्थिति में गांधी जयंती मनाई जिसमें महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलने की संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा शपथ ली गई है जिसमें स्वच्छता अभियान तथा पौधारोपण अभियान प्रमुख है कार्यक्रम में उपस्थित अनूपपुर जिला अध्यक्ष विपिन तिवारी, जिला उपाध्यक्ष शिवा शुक्ला एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास मिश्रा अतुल पटेल सुरेश तिवारी के साथ कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे हैं जिस पर प्रदेश प्रमुख महासचिव शिवांश सिंह राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा है कि भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं  भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सभी नागरिकों का अभिनंदन करते हैं और उनके आदर्शों पर चलने की शपथ लेते हैं


ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने जमुना में मनाया महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

जिले के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जमुना बदरा विधानसभा अनूपपुर मे आज दिनांक 2 अक्टूबर 2021 को वार्ड नंबर 5 जमुना मे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती व. लाल बहादुर शास्त्री जी का जयंती दीप प्रज्वलित कर व पुष्प अर्पित कर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा मनाया गया कार्यक्रम में उपस्थिति रहे ब्लॉक अध्यक्ष गुड्डू मिश्रा वरिष्ठ कांग्रेसी राम लखन सिंह  वरिष्ठ कांग्रेसी नरेंद्र सिंह मुन्ना सिंह वरिष्ठ कांग्रेसी सूर्य प्रकाश लोधी संतोष गुप्ता  मंडलम अध्यक्ष रामखेलावन पांडे  मोहन पाव ब्लॉक महामंत्री कीश्वर अहमद  वरिष्ठ  कांग्रेसी भूखंन सिंह  केदार सिंह लक्ष्मण यादव राजू परासी लतार से  गुप्ता जी  सेक्टर अध्यक्ष राजू चौधरी  युवा नेता गौरव लोधी ब्लॉक महामंत्री मोनू सिंह सौरभ लोधी लाला एवं सैकड़ों कार्यकर्ता गण राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी व लाल बहादुर शास्त्री जी का पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर सभी कांग्रेसी जयंती मनाए साथ ही सभी ने कहा कि देश के आजादी में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का संपूर्ण योगदान रहा हम सब लोगों को उनके बनाए हुए आदर्शों पर चलना चाहिए



एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget