दुर्घटना में घायल राहगीरों की मदद कर रहे हैं ट्रैफिक मित्र publicpravakta.com


दुर्घटना में घायल राहगीरों की मदद कर रहे हैं ट्रैफिक मित्र


अनूपपुर : – सड़क दुर्घटना की स्थिति में समय पर सहायता जीवन और मृत्यु के बीच का फ़ासला तय करती है। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर  मोती उर रहमान (IPS) की पहल पर गठित *“ट्रैफिक मित्र टीम”* आज जिले में आमजन के लिए देवदूत साबित हो रही है।


लगभग *430 से अधिक ट्रैफिक मित्रों की टीम* जिले के विभिन्न क्षेत्रों से चुनी गई है, जो दुर्घटना की सूचना मिलते ही तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर घायलों की मदद कर रही है। अब तक *475+ घायलों को सुरक्षित अस्पताल पहुँचाकर जीवनरक्षक सहायता प्रदान की गई है।*


पुलिस अधीक्षक की इस अभिनव पहल से सड़क पर सफ़र करने वाले राहगीरों को न सिर्फ़ सुरक्षा की गारंटी मिली है बल्कि आपसी सहयोग और मानवीय संवेदना का एक अनूठा उदाहरण भी स्थापित हुआ है।


*मुख्य बिंदु –*

दुर्घटना स्थल पर तुरंत पहुँचकर प्राथमिक मदद।

एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना देकर समन्वय।

अब तक 475+ ज़िंदगियाँ सुरक्षित।

430 सदस्यीय प्रशिक्षित ट्रैफिक मित्र टीम सक्रिय।


*⚡️प्रमुख ट्रैफिक मित्र जिन्होंने सर्वाधिक घायलों को मदद प्रदाय की :-* 


1. श्री शिवांश सिंह 

2. ⁠श्री महेंद्र पनिका 

3. ⁠श्री ओम उपाध्याय 

4. ⁠श्री नारायण पटेल 

5. ⁠श्री नत्थू पटेल  

6. ⁠श्री शिव गुप्ता 


*अनूपपुर पुलिस के अनुसार* -

“ट्रैफिक मित्र केवल सहयोगी नहीं, बल्कि आमजन के जीवनरक्षक साथी हैं। यह पहल तभी सफल होगी जब हर नागरिक सड़क पर ज़िम्मेदारी और नियमों का पालन करेगा।


*📌 अनूपपुर पुलिस का संदेश:*

👉 सड़क पर सुरक्षित चलें, यातायात नियमों का पालन करें, और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस को तत्काल सूचित करें।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget