श्री नर्मदा महापुराण सप्त दिवसीय कथा गुफा आश्रम में हुई आरंभ publicpravakta.com


श्री नर्मदा महापुराण सप्त दिवसीय कथा गुफा आश्रम में हुई आरंभ


आरंडी संगम आश्रम में अवधिया स्वर्णकार समाज का धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन


 श्रवण उपाध्याय 


अमरकंटक : - मां नर्मदा की उद्गम स्थली/पवित्र नगरी अमरकंटक में स्थित आरंडी संगम सीताराम गुफा आश्रम के विशाल  हाल में अवधिया स्वर्णकार समाज द्वारा शनिवार 30 अगस्त से शुक्रवार 05 सितंबर 2025 तक भव्य श्री नर्मदा पुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है ।

शनिवार को सायं कालीन ढोल नगाड़ों और भजन कीर्तन करते पैदल मार्ग  गुफा आश्रम से नर्मदा उद्गम स्थल पहुंच मंत्रोच्चार मध्य पूजन अर्चन पश्चात कलश में जलभर कर वापस कथा स्थल पहुंच कलश की स्थापना और श्री नर्मदा पुराण पूजन किया गया । 

इस शोभायात्रा में सैकड़ों भक्तजन , श्रद्धालुओं और जजमान परिवार शामिल हुए ।


 कथा का वाचन चित्रकूट धाम के पंडित श्री शुभम शुक्ला जी द्वारा संगीतमय शैली में किया जा रहा है ,  जिसमें कटनी , उमरिया , चंदिया , बिलासपुर , नौरोजाबाद , पाली , शहडोल और अनूपपुर क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों से आए लगभग 300 से अधिक श्रद्धालु श्री नर्मदा पुराण कथा में शामिल हो रहे हैं । यह कथा प्रतिदिन 

सुबह 09 से 12 और दोपहर 02 से 05 तक हो रही है ।

कथा समापन पर हवन , कन्या भोज और ब्राह्मण भोज के साथ समाप्त किया जाएगा ।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget