कुंए से बुजुर्ग का शव बरामद , कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर लिया गया जांच में publicpravakta.com


कुंए से बुजुर्ग का शव बरामद , कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर लिया गया जांच में


अनूपपुर :- दिनांक 31.08.2025 को रिपोर्टकर्ता गुड्डी रजक पति भैयालाल रजक उम्र करीब 45 साल निवासी ग्राम सकरिया अनूपपुर के द्वारा दोपहर में थाना कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि यह अपने पति से कई सालो से अलग जैतहरी में रहती है और मोजरबियर के कैन्टीन में खाना बनाने का काम करती है। भैयालाल रजक से कोई संतान न होने से छोटी बहन मुन्नी रजक का विवाह भी भैयालाल रजक से करा दिया गया था जिससे दो संताने है। आज दिनांक 31.08.2025 को सुबह से भैयालाल रजक का मोबाईल फोन बंद बताने से जैतहरी से आकर ग्राम सकरिया में निर्माणाधीन मकान में तलाश किये जो नही मिलने पर आस पास खोजें तो घर के पीछे बाड़ी में बने कुंए में शव उतराता हुआ दिखा है। उक्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली अनूपपुर में मर्ग क्रमांक 71/25 धारा 194 बी.एन.एस.एस. पंजीबद्ध किया गया।


पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री इसरार मन्सूरी के मार्गदर्शन में मौक़े पर एसडीओपी अनूपपुर श्री सुमित केरकेट्टा, टी. आई. कोतवाली अरविन्द जैन, एफ.एस.एल. मोबाईल यूनिट शहडोल के वैज्ञानिक अधिकारी डाक्टर प्रदीप अहिरवार, फिन्गर प्रिन्ट विशेषज्ञ श्री गिरजाशंकर गौतम एवं पुलिस डाग के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया जो होमागार्ड की एस.डी.ई.आर. एफ. टीम की मदद से शव को कुंए के पानी में से निकाला गया जो मृतक भैयालाल रजक पिता मोहन रजक उम्र करीब 62 साल निवासी ग्राम सकरिया का शव जूट के बोरे और साड़ियो से लपटा हुआ प्राप्त हुआ जिसके सिर पर पीछे की ओर चोंट होना भी पाई गई है। पुलिस द्वारा मृतक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है एवं पुलिस द्वारा बारीकी से सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। 

      प्रथम दृष्टया पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई है कि मृतक भैयालाल रजक की दो पत्नियां है साथ ही मृतक के द्वारा हाल ही में ग्राम परसवार में अपनी पैतृक जमीन को भी बेंचा गया था,  साथ ही ग्राम सकरिया में मकान का निर्माण भी कराया जा रहा था जिसको लेकर सभी बिन्दुओं पर पुलिस जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget