यातायात पुलिस ने 109 वाहन चालकों पर कार्यवाही कर 50,000 का लगाया जुर्माना
अनूपपुर : — सड़क हादसों पर नियंत्रण और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान (IPS) के निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा जिलेभर में *सघन चेकिंग अभियान* चलाया गया।
इस अभियान के दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले *109 वाहन चालकों पर कार्यवाही की गई और ₹50,000 का चालान किया गया।*
अनूपपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि *सड़क दुर्घटनाओं को रोकना हमारी प्राथमिकता है* और इसके लिए यातायात नियमों का पालन हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
➡️ नियम तोड़ने वालों पर कठोर कार्यवाही जारी रहेगी।
➡️ वाहन चालकों से अपील है कि सड़क पर सावधानी और अनुशासन बरतें।
यातायात नियमों का पालन करें — जीवन सुरक्षित बनाएं।
*यातायात पुलिस अनूपपुर*

