अनूपपुर पुलिस व्दारा हाईवे किनारे ढाबा पर चल रहे जुआ फड पर रेड 08 जुआडियों से नगदी 67805 रूपये, स्विफ्ट कार एवं मारूति वैन एवं मोबाईल फोन जप्त publicpravakta.com


अनूपपुर पुलिस व्दारा हाईवे किनारे ढाबा पर चल रहे जुआ फड पर रेड


08 जुआडियों से नगदी 67805 रूपये, स्विफ्ट कार एवं मारूति वैन एवं मोबाईल फोन जप्त


अनूपपुर :- पुलिस अधीक्षक अनूपपुर  मोती उर रहमान को सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई कि अनूपपुर -  शहडोल हाइवे रोड के किनारे देहली दरबार फैमली ढाबा में कुछ जुआरी ताश के पत्तों से रूपया पैसे की हारजीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे है। 


           पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान द्वारा एस. डी. ओ. पी. अनूपपुर सुमित केरकेटा के मार्गदर्शन में  टी. आई. कोतवाली अरविन्द जैन एवं यातायात प्रभारी विनोद दुबे के नेतृत्व में संयुक्त पुलिस टीम का गठन कर देर रात उक्त ढाबा में पुलिस रेड कराई गई।


       हाईवे किनारे बने देहली दरबार फेमली ढाबा में घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई तो 08 जुआडी 1. राजेश चौहान पिता रंजीत चौहान उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड न. 15 अमरकंटक तिराहा के पास अनूपपुर 2. दीपक कोरी पिता दशरथ कोरी उम्र 25 वर्ष निवासी जमुनिहा टोला वार्ड न.11 थाना कोतवाली जिला अनूपपुर 3. अरबाज खान पिता अब्दुल रहमान उम्र 18 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती वार्ड न. 15 थाना कोतवाली अनूपपुर 4. जितेन्द्र गुप्ता पिता अशोक गुप्ता उम्र 34 वर्ष निवासी बस्ती रोड वार्ड न. 10 इंदिरा चौक के आगे बस्ती रोड थाना कोतवाली अनूपपुर 5. अमित सिंह पिता प्रकाश सिंह उम्र 31 वर्ष निवासी बिहारी कालानी वार्ड न. 09 थाना कोतवाली अनूपपुर 6. संतोष कुमार राठौर पिता बेसाडू लाल राठौर उम्र 37 वर्ष निवासी वार्ड न. 09 पीडब्ल्यूडी के पीछे अनूपपुर थाना कोतवाली अनूपपुर 7. राधे पटेल पिता श्रवण पटेल उम्र 38 वर्ष निवासी मेडियारास थाना चचाई अनुपपुर 8. राजेश पटेल पिता राकेश पटेल उम्र 35 वर्ष निवासी वार्ड न. 09 पुरानी बस्ती कोर्ट के पीछे थाना कोतवाली अनूपपुर ताश के पत्तों से हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेलते पाये गये जिनसे मोके पर कुल नगदी 67805 रूपये स्विफ्ट कार एवं मारूति वैन एवं मोबाईल फोन जप्त किये गये।


          पुलिस व्दारा रंगे हांथों पकडे गये जुआडियों को थाना कोतवाली अनुपपुर लाया जाकर अपराध क्र. 456/2025 धारा 13 जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर  मोती उर रहमान के निर्देशन में हाईवे किनारे ढाबा में चल रहे जुआ फड को रेड कर कार्यवाही करने में टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन यातायात प्रभारी विनोद दुबे, सहायक उपनिरीक्षक गोविन्द पनिका, सहायक उप निरीक्षक  भगवान सिंह पाटले, प्रधान आरक्षक   जीतेन्द्र सिंह, रामधनी तिवारी, शुभम वर्मा, राजेश बडोले, कपिल सोलंकी, राहुल बर्डे की टीम के व्दारा घेरा बन्दीकर कार्यवाही की गई।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget