आजादी के अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान को सफल बनाए- हीरा सिंह श्याम publicpravakta.com


आजादी के अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान को सफल बनाए- हीरा सिंह श्याम


अनूपपुर :- आजादी के अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी अनूपपुर जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने आह्वान किया है सभी जिला वासी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा  के आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करे। यह अभियान 15 अगस्त तक चलेगा। सभी लोग सेल्फी विथ तिरंगा लेकर लोगों को अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करने का कार्य करे, यह देश के लिए गौरव की बात है।


हीरा सिंह श्याम ने कहा कि हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा अभियान को लोग वार्ड, नगर व गांव-गांव जे घर-घर में पहुँचकर तिरंगा लहराने के प्रति लोगो को जागरूक करने का प्रयास करें, जिससे उनके मन मे देश प्रेम जगेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज गौरव का प्रतीक है और लोगों को इसका सम्मान करना चाहिए। यह पहल लोगों को अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करेगी, जिससे लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना का संचार होगा। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में इस अभियान को सफल बनाने में सभी लोग साथ दे। यह हर एक नागरिक का कर्तव्य है। युवाओं की टोली बनाकर अभियान को पूरा करने में सहयोग दे। 


अनेक अत्याचारों, संघर्षों और बलिदानों के बाद मिली आज़ादी का ये 79वां वर्ष है। आइए इस वर्ष अपने स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए हम इस अभियान में अपनी-अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget