अनूपपुर :- भारतीय जनता पार्टी अनूपपुर जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने अनिल गुप्ता के द्वारा जैतहरी में आयोजित एक कार्यक्रम दौरान महिलाओं के प्रति दिए गए विवादित बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं का सदैव सम्मान करती है यदि वरिष्ठ नेता अनिल गुप्ता ने किसी भी महिला के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है तो वह दुर्भाग्यपूर्ण है संगठन के किसी भी कार्यकर्ता और पदाधिकारी को कोई ऐसी बात नहीं करना चाहिए ऐसी हमारी पार्टी की संस्कृति नहीं है जिससे कि किसी के मान सम्मान को ठेस पहुंचे। हम ऐसे बयान को लेकर संवेदनशील हैं प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

