भारत विकास परिषद अनूपपुर ने किया वृहद पौधारोपड़ publicpravakta.com


भारत विकास परिषद अनूपपुर ने किया वृहद  पौधारोपड़


अनूपपुर :-  सम्पर्क, सहयोग  संस्कार ,सेवा और समर्पण इन पांच सूत्रों के साथ स्वस्थ समर्थ संस्कारित भारत ध्येय वाक्य के साथ काम करनेवाली पूर्ण राष्ट्रीय सामाजिक संगठन भारत विकास परिषद, जो सेवा संस्कार और पर्यावरण के क्षेत्र में वर्षों से  कार्य कर रही है और जिसके सम्पूर्ण भारत वर्ष में लगभग 2000000 सदस्य हैं कि अनूपपुर शाखा ने वृहद पौधारोपण किया। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से भारत विकास परिषद शाखा अनूपपुर के द्वारा पीआरटी महाविद्यालय बर्री अनूपपुर के

प्रांगण में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहाँ विशेष उल्लेखनीय है कि परिषद पौधों को लगाने के साथ - साथ उन्हे संरक्षित भी कर रही है।

जब - जब गर्मी का भीषण कहर पडता है ,तब - तब हम हजारों पौधे लगाने का संजीदा सा संकल्प लेते हैं। बारिश आते ही सेल्फी, फोटो ,वीडियो के प्रोत्साहन के साथ हजारों, लाखों की संख्या मे सरकारी , गैर सरकारी पौधे लगाए जाते हैं। लेकिन इसके बावजूद हमारे आसपास पौधे ,वृक्ष का स्वरुप लेते नहीं दिखलाई पडते।

 रविवार , 2 अगस्त को भारत विकास परिषद अनूपपुर द्वारा पी आर टी कालेज परिसर बर्री मे वृहद पौधारोपण किया गया। 

     भारत विकास परिषद विंध्य प्रांत के अध्यक्ष डा देवेन्द्र तिवारी,  संघ के जिला संघ चालक राजेन्द्र तिवारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा आर के वर्मा, मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज द्विवेदी, भारत विकास परिषद अनूपपुर शाखा के अध्यक्ष राज किशोर तिवारी,हरिशंकर वर्मा, मेडम उन्नति बी जोशी , वीरेन्द्र सिंह, श्रीमती शब्द आधारी सिंह, आनंद पाण्डेय, अजय तिवारी, अरविन्द पाठक,विजय तिवारी, जीवेन्द्र तिवारी ,महेश दीक्षित, पुष्पेन्द्र पाण्डेय, रमाकांत तिवारी,विमल पाण्डेय के साथ पी आर टी महाविद्यालय के छात्र - छात्राओ  सहित अन्य लोगों ने परिसर मे आम , अशोक, आँवला, नीम, जामुन गोलमोहर के लगभग डेढ सौ पौधे लगाए ।  इन पौधों को लगाने के बाद सभी ने पौधा संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया। संस्थान ने उपस्थित लोगों को तुलसी के पौधे भेंट किये।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget