चोरी का कबाड़ से लदे पिकअप की कार से टक्कर
जमुना कोतमा :- अनूपपुर जिले के कोयलांचल नगरी में कालरी से लाखों करोड़ों के कबाड़ की चोरी लगातार हो रही है जिसे देखने और सुनने वाला कोई नहीं है जिसका ज्वलंत उदाहरण दिनांक 30 अगस्त 2025 को सुबह करीब 7 बजे बिजुरी कोतमा की ओर से अनूपपुर की ओर जा रही पिकअप एमपी 65 GA 2265 जिसका चालक कृष्ण पाल सिंह था जिसमें कालरी का कई टन चोरी का बेस कीमती लोहा लेकर अनूपपुर की ओर जा रहा था तभी नेशनल हाईवे 43 बदरा जमुना तिराहा के पास एक कार एमपी 65 सी 4736 जो की राजेश जैन पौरधार का है जो की अनूपपुर की ओर से आ रही थी वह पिकअप कर से टकरा गई और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हालांकि एयरबैग दोनों खुल जाने की वजह से कार चालक को गंभीर चोट नहीं आई इस टक्कर से पिकअप में लदा कबाड़ कुछ गिर गया और कबाड़ चोरों की पोल खुल गई अब देखना या है कि पुलिस क्या कार्यवाही करती है इससे यह तो पता चल गया कि कबाड़ चोरी का काम जोरों पर चल रहा है आज यह एक्सीडेंट हो गया तो पता चल गया बरना कितने पिकअप माल प्रतिदिन निकलता है इसका अंदाजा लगाया जा सकता है हालांकि मौके पर 100 डायल पहुंच चुकी थी ।

