भालूमाड़ा पुलिस ने अपह्रत नाबालिक बालिका को दस्तयाब कर परिजनों को किया सुपुर्द
भालूमाड़ा :- थाना भालूमाड़ा की टीम द्वारा अप.क्र. 361/2025 धारा 137(2) बीएनएस के अपह्रता/गुमशुदा रिया यादव (परिवर्तित नाम) पिता समयलाल यादव (परिवर्तित नाम) उम्र 15 साल निवासी बाडीखार थाना भालूमाड़ा की दिनांक 09/08/2025 को घर में बिना बताये कहीं चली गई थी जिसकी पता तलाश के दौरान हैदराबाद से लाकर आज दिनांक 28.08.2025 को दस्तयाब किया जाकर गुमशुदा को उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया है ।
अहम भूमिका - थाना प्रभारी भालूमाडा निरी संजय खलको, उप निरी. सोने सिंह परस्ते आर. प्र.आर. 57 कृपाल सिंह म.आर. 409 सुप्रिया त्रिपाठी सयबर सेल अनूपपुर से प्र. आर. राजेन्द्र प्रसाद अहिरवार आर. पंकज मिश्र की अहम भूमिका रही ।

