भाजपा नेता अनिल गुप्ता ने भाजपा महिला नेत्री पर की अमर्यादित टिप्पड़ी
सार्वजनिक रूप से कुलक्षणी से लेकर नासूर तक कहा
( आदर्श मिश्रा )
अनूपपुर :- जिले के जैतहरी नगर परिषद में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा नेता अनिल गुप्ता ने अपनी ही पार्टी की महिला नेत्री पर अमर्यादित बयान दिया इस भाषण में उन्होंने शब्दों की मर्यादा का ध्यान भी नहीं दिया, दिनांक 28 अगस्त 2025 को जैतहरी में भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल गुप्ता ने जो कि पूर्व में भी विवादित रहे हैं उन्होंने बिना नाम लिए भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री पर अमर्यादित टिप्पड़ी जरने लगे ओस मन जा रहा है कि अनिल गुप्ता पर टिप्पड़ी कर रहे थे और अपनी चुनवीं खीज निकाल रहे थे ।उन्होंने इशारो - इशारो में पूर्व नगर परिषद जैतहरी की अध्यक्ष के आचरण की बात कही और और उन्हें कुलक्ष्णी कहते नजर आए, भाजपा नेता अनिल गुप्ता का आचरण कैसा है वो किसी से छिपा नहीं है। वायरल ऑडियो और वीडियो की तो बात ही छोड़ दीजिए किसी राजनीतिक और सामाजिक व्यक्ति को इतना भी नीचे नही गिरना चाहिए।
अनिल गुप्ता कि किसी प्रतिष्ठित खानदान की बहू बेटी के लिए कुलक्ष्णी शब्द का प्रयोग कर रहे है, शायद उन्हें शब्दों की मर्यादा का ख्याल नहीं है, अनिल गुप्ता जैसे नेता जब किसी महिला के लिए सार्वजनिक रूप से इतनी गंदी बात बोल सकते है तो ऐसे व्यक्ति से आम आदमी के सम्मान और मर्यादा की इज्जत कैसे की जा सकती है।

