अनूपपुर बूथ क्रमांक 85 में हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम,आयोजन की बैठक हुई सम्पन्न
कार्यक्रम के संयोजक कमलेश तिवारी पिंटू, सह संयोजक प्रदीप मिश्रा,नगर पालिका उपाध्यक्ष सोनाली तिवारी हुए सम्मिलित।
अनूपपुर :- देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के निर्देशन में हर घर तिरंगा अभियान देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ध्वज के इतिहास और महत्व को प्रदर्शित करने के लिए आयोजित की जाएगी पूरे मध्यप्रदेश में हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा अभियान के तहत संगठन के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम के मार्गदर्शन में अनूपपुर मंडल नगर पालिका अनूपपुर अंतर्गत वार्ड नं 13, 14, 15, शक्ति केंद्र की कामकाजी बैठक संपन्न हुई, इस कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमती सोनाली पिंटू तिवारी, निरंजन शुक्ला कार्यक्रम के संयोजक मंडल के महामंत्री कमलेश तिवारी पिंटू महिला मोर्चा कि जिले कि उपाध्यक्ष पुष्पा पटेल युवा मोर्चा के जिला मंत्री सहसंयोजक प्रदीप मिश्रा बूथ अध्यक्ष राकेश कुशवाहा नीलेश तिवारी ओमकांत शुक्ला एवं भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

