रामनगर पुलिस की त्वरित कार्यवाही ,गुम हुई 08 वर्षीय बच्ची आधे घंटे में सकुशल बरामद publicpravakta.com


रामनगर पुलिस की त्वरित कार्यवाही ,गुम हुई 08 वर्षीय बच्ची आधे घंटे में सकुशल बरामद


रामनगर :- थाना रामनगर क्षेत्र के सी सेक्टर में आज दोपहर लगभग 3 बजे एक 08 वर्षीय बालिका गुम हो गई थी। परिजन काफी तलाश करने के बाद लगभग शाम 5 बजे थाना पहुंचे और बच्ची के गुम होने की सूचना दी।


सूचना मिलते ही थाना प्रभारी द्वारा तत्काल दो टीमों का गठन किया गया।

एक टीम को बच्ची की तलाश में भेजा गया। वही दूसरी टीम को परिजनों से पूछताछ एवं वैधानिक कार्यवाही के लिए लगाया गया।


आधे घंटे में बच्ची को सकुशल किया बरामद


पुलिस की सक्रियता और तत्परता से बच्ची मात्र आधे घंटे के अंदर ही अपने परिचित के घर से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दी गई।


जांच में यह तथ्य आए सामने


जांच में यह सामने आया कि बच्ची जब स्कूल से लौटी, तो उसके माता-पिता घर पर ताला लगाकर बाहर गए हुए थे, जिससे वह परिचित के घर चली गई थी।



रामनगर पुलिस की अपील


सभी परिजनों से निवेदन है कि—

बच्चों को स्कूल से लौटते समय घर पर ही मिलें।

उन्हें अनजान व्यक्तियों से दूरी बनाए रखने की सलाह दें।

बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget