भालूमाड़ा पुलिस ने अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध की कार्यवाही publicpravakta.com


भालूमाड़ा पुलिस ने अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध की कार्यवाही

                                                                             भालूमाड़ा :-  थाना भालूमाड़ा की टीम द्वारा मुखबिर की सूचना मिलने पर आज दिनांक 28/02/2025 को तिलवन टोला शिकारपुर में घेराबंदी कर एक अदद नीले रंग का बिना नम्बर के सोनालिका कम्पनी का ट्रेक्टर जिसका इंजन नं. 3100FLU14F1064110F18 एवं चेचिस नम्बर HZJSR106982153  माडल DI-35 है को रोक कर चेक किया गया जो ट्रेक्टर ट्राली में 3 घन मीटर रेत अवैध खनिज बिना रायल्टी/टीपी के लोड कर परिवहन करते पाया गया जिसे ट्रेक्टर चालक ईश्वर सिंह गोंड पिता मोहन सिंह गोंड उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम बगडुमरा थाना भालूमाडा जिला अनूपपुर के कब्जे से उक्ट ट्रेक्टर ट्राली मय लोड 3 घन मीटर रेत (खनिज) जप्त कर अपराध क्रमांक 79/2025 धारा 303(2), 317(5) बीएनएस एवं 4/21 खान खनिज अधि. एवं 3/181 एम.व्ही. एक्ट का कायम किया जाकर विवेचना में लिया गया है । 

जप्त शुदा मशरूका  नीले रंग का सोनालिका कम्पनी का बिना नम्बर के ट्रेक्टर मय ट्राली में लोड 3 घन मीटर रेत कुल कीमती 4,55,000 रुपये 

नाम आरोपीगण- 1. ईश्वर सिंह गोंड पिता मोहन सिंह गोंड उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम बगडुमरा  थाना भालूमाडा जिला अनूपपुर एवं 

   02. वाहन स्वामी हरी मिश्रा निवासी बगडुमरा


अहम भूमिका -   थाना प्रभारी भालूमाडा निरी संजय खलको स.उ.नि. अरविंद राय आर. 208 कृपाल सिंह

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget