अखिल भारतीय पत्रकार कल्याण संघ का पत्रकार संगोष्ठी एवं सम्मान कार्यक्रम अमरकंटक में 23 जून दिन रविवार को publicpravakta.com


अखिल भारतीय पत्रकार कल्याण संघ का पत्रकार संगोष्ठी एवं सम्मान कार्यक्रम अमरकंटक में 23 जून दिन रविवार को


प्रातः 11 बजे स्थल : नर्मदे हर सेवा न्यास बराती अमरकंटक में मां नर्मदा की पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम होगा प्रारंभ


अनूपपुर :- अखिल भारतीय पत्रकार कल्याण संघ का प्रांतीय अधिवेशन कार्यकारिणी गठन, राष्ट्रीय कार्य परिषद की बैठक प्रगतिशील पत्रकार सम्मान एवं संगोष्ठी कार्यक्रम अमरकंटक के नर्ड हर सेवा न्यास आश्रम में 23 जून दिन रविवार को आयोजित हो रहा है जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री दिलीप जायसवाल जी कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री, मध्य प्रदेश शासन

कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री राम लाल रौतेल जी अध्यक्ष कोल विकास प्राधिकरण, मध्य प्रदेश शासन एवं 


विशिष्ट अतिथि श्रीमती हिमाद्री सिंह जी, सांसद शहडोल मध्यप्रदेश  श्री फुन्देलाल सिंह मार्को जी, विधायक पुष्पराजगढ़ श्री डी.सी. सागर जी, आई.पी.एस. अतिरिक्त पुलिस महा नीरिक्षक श्री आशीष वशिष्ठ जी, आई.ए.एस. कलेक्टर अनूपपुर, मध्य प्रदेश श्री जीतेन्द्र सिंह पंवार, आई.पी.एस. अधीक्षक अनूपपुर मध्यप्रदेश की गरिमामई उपस्थिति में होने जा रहा है। 


कार्यक्रम के मुख्यवक्ता के रूप में  श्री प्रशांत बाजपेई राष्ट्रीय विचारक लेखक पाचजन्य पत्रिका एवं श्री शरद दीक्षित राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय पत्रकार कल्याण संघ होंगे।


आयोजक मंडल ने जिले एवं संभाग सहित मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से पत्रकारों का आमंत्रित किया है और प्रगतिशील पत्रकारों का अधिक से अधिक कार्यक्रम में शामिल होने का संगठन ने आग्रह किया है, कार्यक्रम का प्रमुख विषय पत्रकारिता का वर्तमान परिदृश्य एवं पत्रकार सुरक्षा है ,अखिल भारतीय पत्रकार कल्याण संघ, प्रांतीय समिति मध्य प्रदेश के सदस्य श्री आदर्श दुबे अनूपपुर  , नरेन्द्र बुधोलिया रीवा-, विकास सोनी जबलपुर संजय सिंह कटनी ,राजेश लाड ग्वालियर, अनूप रॉबिन जबलपुर व्यवस्था देख रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget