कलेक्टर ने उप स्वास्थ्य केंद्र पिपरिया का किया निरीक्षण publicpravakta.com


कलेक्टर ने उप स्वास्थ्य केंद्र पिपरिया का किया निरीक्षण


कलेक्टर ने दवाईओं की पर्याप्त उपलब्धता के संबंध में ली जानकारी


अनूपपुर :- कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ ने आज जनपद पंचायत जैतहरी के भ्रमण के दौरान उप स्वास्थ्य केंद्र पिपरिया का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने एएनएम से शुगर, ब्लड प्रेशर एवं आयरन सुक्रोज दवाइयां की उपलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त की जिस पर एएनएम ने बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र में सभी प्रकार की दवाइयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। इस दौरान कलेक्टर ने एएनएम को निर्देश दिए कि उप स्वास्थ्य केंद्र में दवाइयों की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। किसी मरीज को असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। 

इस दौरान कलेक्टर ने हाई रिस्क गर्भवती माताओं के संबंध में भी एएनएम से जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने उप स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन निर्माण संबंधी भी संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा, सहायक कलेक्टर श्री महिपाल सिंह गुर्जर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जैतहरी श्री बी.एम. मिश्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget