भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज शहडोल में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित publicpravakta.com


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज शहडोल में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित


 अनूपपुर भाजपा जिला अध्यक्ष रामदासपुरी ने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील


 अनूपपुर:-  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 2 अप्रैल 2024 को शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद भाजपा प्रत्याशी श्रीमती हिमाद्री सिंह के पक्ष में शहडोल के गांधी चौक में दोपहर 1:00 बजे चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए पहुंच रहे हैं ।अनूपपुर भाजपा जिला अध्यक्ष रामदासपुरी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर आयोजित चुनावी सभा को सफल बनाने के लिए भाजपा के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों से अपेक्षा की है कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं । मध्य प्रदेश शासन के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिलीप जायसवाल ,कोल विकास पर प्राधिकरण के अध्यक्ष रामलाल रौतेल, अनूपपुर विधायक बिसाहू लाल सिंह ने संगठन के सभी ऊर्जावान कार्यकर्ता और पदाधिकारियों से कार्यक्रम में पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। भाजपा नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन से भाजपा के कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार होगा और लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती हिमाद्री सिंह को प्रचंड मतों से विजय हासिल करने में सफलता हासिल होगी। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget