22 मार्च तक चलेगा बूथ विजय संकल्प अभियान- रामदास पुरी publicpravakta.com

 


22 मार्च तक चलेगा बूथ विजय संकल्प अभियान- रामदास पुरी


10 दिनों तक 2 घंटे  का समय प्रतिदिन देंगे कार्यकर्ता


 प्रेस वार्ता कर भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी ने दी जानकारी


अनूपपुर :- मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रवेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के नेतृत्व में प्रारंभ किया जा रहे बूथ विजय संकल्प अभियान को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष अनूपपुर रामदास पुरी, बूथ प्रबंधन के जिला महामंत्री जितेंद्र सोनी एवं जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह की उपस्थिति में   प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। 13 मार्च 2024 से 22 मार्च 2024 तक चलने वाले बूथ विजय संकल्प  अभियान से संबंधित जानकारी को भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी ने मीडिया के सामने रखा।


अनूपपुर जिले के 699 बूथों पर चलेगा अभियान


  श्री पुरी ने बताया अनूपपुर जिले के अंतर्गत आने वाले  699 बूथों पर  आज से अभियान विधिवत चलाया जाएगा।  जिले के बूथ प्रबंधन जिला महामंत्री जितेंद्र सोनी  जिनके नेतृत्व में ये अभियान जिले भर में आयोजित होगा। इस अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की सभी बूथों पर भेजा जाएगा तथा वो इस‌ अभियान को सम्पन्न करेंगें।


10 दिन 2 घंटे बूथ पर देंगे समय


 जिन‌ कार्यकर्ताओं को संबंधित बूथों पर‌ जिम्मेदारी दी जाएगी  वो 10 दिनों तक प्रतिदिन 2 घंटे‌ बूथ पर‌ समयदान करेंगे तथा निर्धारित कार्यों को सम्पन्न करेंगें। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर पूर्व में प्राप्त मतों से 370 वोट वृध्दि का लक्ष्य है, यह पूरी तरह चुनावी कार्यक्रम है जिससे प्रत्येक बूथ पर‌ अपने मत प्रतिशत में वृद्धि करना पार्टी का लक्ष्य है। पूरे देश में 400 से अधिक सीटों को प्राप्त करना तथा मोदी‌‌ जी को पुनः देश‌ का प्रधानमंत्री बनाने के लिये‌ भारतीय जनता पार्टी का ये महा अभियान है। इस अभियान में कुछ विशेष दिशानिर्देश पार्टी द्वारा जारी किए गए हैं जिसके अंतर्गत जो कार्यकर्ता बूथ विजय‌ संकल्प अभियान में बूथों पर जायेंगे उनको वो कार्यक्रम सम्पन्न करना होगा ।


 बूथों पर चलेगा संपर्क अभियान 


अभियान के  अंतर्गत बूथों पर निवासरत समस्त वरिष्ठ कार्यकर्ता, बूथ समिति तथा पन्ना प्रमुखों की बैठक करना है। बूथ पर निवासरत समस्त वर्तमान तथा पूर्व जनप्रतिनिधियों से सम्पर्क करके‌ इस अभियान में सहभागी बनाना है, ‌अनुसूचित जाति तथा जनजाति बस्ती में सम्पर्क करना शामिल है। इसके अतिरिक्त बूथों पर पन्ना प्रमुखों की बैठक, युवा सम्पर्क, लाभार्थी सम्पर्क, महिला सम्पर्क, धार्मिक स्थल तथा संस्थाओं से सम्पर्क, आंगनवाड़ी एवं उषा कार्यकर्ताओं से सम्पर्क, किसानों की चौपाल करना तथा व्यापारिक एवं पेशेवर लोगों से सम्पर्क करना इस अभियान में शामिल हैं। बूथों पर अपने कार्यकर्ताओं को नमो एप के बारे में जागरूक करना तथा एप से संबंधित समस्याओं का समाधान करना भी इस अभियान का हिस्सा रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget