बिसाहू लाल सिंह के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने ही खोला मोर्चा, कैसे होगी चुनावी वैतरणी पार publicpravakta.com


बिसाहू लाल सिंह के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने ही खोला मोर्चा, कैसे होगी चुनावी वैतरणी पार


सैकड़ो भाजपाइयों ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर जिला अध्यक्ष को सौपा पत्र


अनूपपुर :- एक तो करेला ऊपर से नीम चढ़ने वाली कहावत इन दोनों अनूपपुर विधानसभा में चरितार्थ हो रही है भाजपा कार्यकर्ताओं के मनसा के विपरीत भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व द्वारा अनूपपुर विधानसभा में प्रत्याशी थोपे जाने की जो आग अंदर ही अंदर सुलग रही थी वह 20 अक्टूबर 2023 को ज्वालामुखी बनकर फट पड़ी भाजपा के मूल कार्यकर्ता लामबंद होकर वरिष्ठ भाजपा नेता उमेश पटेल के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय अनूपपुर पहुंचकर भाजपा जिला अध्यक्ष को पत्र सौंप कर भाजपा प्रत्याशी प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री विसाहू लाल सिंह का विरोध दर्ज कराया और कहा कि निष्ठावान कार्यकर्ताओं को प्रत्याशी न बनाकर पार्टी ने भाजपा का शोषण करने वाले कांग्रेस से आए हुए नेता को प्रत्याशी बनाकर भाजपा कार्यकर्ताओं का अपमान किया है



अनूपपुर :-   भाजपा कार्यालय अनूपपुर में 20 अक्टूबर 2023 को अचानक भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भाजपा के वरिष्ठ नेता उमेश पटेल के नेतृत्व में मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पहुंचे जहां पर भाजपा के द्वारा घोषित किए गए अनूपपुर विधानसभा के प्रत्यासी विसाहू लाल सिंह के विरोध में 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंप कर अपना विरोध दर्ज किया तो वही भाजपा जिला अध्यक्ष रामदासपुरी ने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन कार्यकर्ता उनकी बातों को दरकिनार करते हुए भाजपा प्रत्याशी प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री विसाहू लाल सिंह के द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को किस तरह से प्रताड़ित किया गया और उनकी अनदेखी की गई इस बात को लेकर पत्र सौपा गया और समय रहते पत्र पर विचार करने की बात रखी गई ।


 *कार्यकर्ताओं की बिना सहमति के लिया गया निर्णय* 



अनूपपुर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी के चयन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश संगठन द्वारा अनूपपुर विधानसभा के प्रत्याशी चयन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं से बिना सहमति लिये प्रत्याशी का चयन किया गया जो गलत है। 

 बिसाहूलाल  से भाजपा सरकार बनाने का सहयोग प्राप्त हुआ इनके उपचुनाव में भाजपा कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भारी बहुमत से विजयश्री दिलाया और

 बिसाहूलाल  को पार्टी ने मंत्री पद से नवाजा, बिसाहूलाल कांग्रेस से आये कार्यकर्ताओं को अपने साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में जाना-पहचाना, किन्तु भाजपा के मूल कार्यकर्ताओं को बिल्कुल पहचानने का कोशिश नहीं किये लगातार उपेक्षा किये।



मूल कार्यकर्ताओं को उपेक्षित करने का लगाया आरोप 




बिसाहूलाल  भाजपा के मूल कार्यकर्ताओं को संगठन में भी    जगह नहीं दिए, यहां भी बाहर का रास्ता कार्यकर्ताओं को दिखाया गया  

 बिसाहूलाल  आज भी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का ही काम करते हैं, और अपने मूल भाजपा कार्यकर्ताओं को सुनते ही नहीं है 



मंत्री एवं पीए पर लगे भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने के आरोप



भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सौंपे गए पत्र में मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी अनूपपुर विधानसभा बिसाहूलाल  के पी.ए. महेश साहू  द्वारा अपने भाजपा कार्यकर्ताओं के उपर पुलिस प्रशासन से आए दिन एफ.आई.आर. कराने का दबाव बनाया जाता है, और हमारे ऐसे कई छोटे भाजपा कार्यकर्ताओं के उपर एफ. आई. आर.  उन दिनों जब कांग्रेस के विधायक मंत्री रहा करते कराया भी गया है और आज भी मंत्री और उनके पी ए  के द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने का कार्य निरंतर किया गया ।

बिसाहूलाल  उन दिनों जब कांग्रेस के विधायक मंत्री रहा करते थे तब भाजपा कार्यकर्ताओं के उपर हमेशा फर्जी दण्डात्मक कार्यवाही कराते थे, लगातार भाजपा कार्यकर्ता इनके दमनकारी निती से प्रताडित रहते थे और आज भी इनकी नीती भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए उल्टी है आज भी कार्यकर्ता प्रताड़ित है। 



अपने चाहेतो में कर दी जनसंपर्क निधि की बंदर बांट 



बिसाहूलाल को शासन से प्राप्त होने वाली जन संपर्क निधी की राशि को अपने चहेते कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पूरा आबंटित करा दिये भाजपा कार्यकर्ताओं के कहने पर किसी भी व्यक्ति को जन संपर्क निधी की राशि प्रदाय नहीं की गई है।


70 की उम्र के टिकट के फार्मूले को दरकिनार कर दिया गया बुजुर्ग प्रत्याशी का चयन



भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा प्रदेश संगठन प्रत्याशी बनाने के पूर्व यह नियम लाये थे कि 70   वर्ष उम्र पार के व्यक्ति को चुनाव नहीं लड़ाया जाएगा फिर अनूपपुर विधानसभा   में 80 वर्ष उम्र के व्यक्ति को प्रत्याशी क्यों बनाया गया, क्या माननीय बिसाहूलाल जी के लिए यह नियम लागू नहीं होती है?बिसाहूलाल  को भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें मंत्री पद से नवाजा और भाजपा इनके ऋण से उऋण हो चुकी है अब इन्हें प्रत्याशी    बनाना न्याय उचित नहीं था। 



मूल विचारधारा को किया गया दरकिनार



विरोध प्रकट करने भाजपा कार्यालय अनूपपुर पहुंचे भाजपाइयों ने प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के नाम जो पत्र सोपा है उसमें कहा गया कि भाजपा प्रदेश संगठन हमारे अनूपपुर विधानसभा से जो मूल भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा टिकिट का मांग किया गया जैसे पूर्व विधायक रामलाल रौतेल  जो कोल समाज से आते हैं जबकि म.प्र. में कई विधानसभाओं में कोल आदिवासी समाज बहुतायत संख्या में निवासरत हैं ठीक इसी तरह अनूपपुर विधानसभा में भी कोल समाज के मतदाताओं की संख्या 18 से 20 हजार है। संगठन ने इनको प्रत्याशी बनाना उचित नहीं समझा फिर भी जैसा कि अपने भाजपा जिला अध्यक्ष  रामदास पुरी  व अनुसूचित जनजाति मोर्चे के जिला अध्यक्ष अमोल सिंह परस्ते अपने ये तीनों पदाधिकारीयों के नाम पर भी प्रदेश संगठन विचार कर लेती तो हम भाजपा कार्यकर्ता काम करने के लिए तैयार रहते किन्तु प्रदेश संगठन ने हमारे मूल भाजपा कार्यकर्ता जो सन् 1980-1990 से पार्टी को वट वृक्ष के रूप में तैयार किया और अपने इन कार्यकर्ताओं के बारे में प्रदेश संगठन ने निर्णय लेना उचित नहीं समझा है इसलिए हम सभी अनूपपुर विधानसभा के मूल भाजपा कार्यकर्ता इस निर्णय का विरोध करते हैं और ऐसी स्थिति में पार्टी कार्यकर्ता पानी में अपने आप को अक्षम महसूस कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget