भारत जोडो यात्रा से देश में एकता और भाईचारे का वातावरण निर्मित हुआ है - नागेन्द्र नाथ सिंह publicpravakta.com


भारत जोडो यात्रा से देश में एकता और भाईचारे का वातावरण निर्मित हुआ है - नागेन्द्र नाथ सिंह



कोतमा :- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता श्री राहुल गांधी सांसद के भारत जोडो यात्रा के एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनूपपुर नागेन्द्र नाथ सिंह ने कहा कि समूचे देश में नफरत कम हुई है और आपसी भाईचारे का वातावरण निर्मित हुआ है।देश के युवा नेता द्वारा लगभग 4000 किलोमीटर की पैदल यात्रा की गई जो कि अपने आप मे विश्व रिकॉर्ड है,जिस भी रास्ते से यात्रा गुजरी है वहां पर आम लोगों ने बहुत उत्साह के साथ स्वागत किया और इस यात्रा में लाखों लोगों ने भाग लिया। साथ ही देश के विभिन्न हिस्सों से सहयात्रा निकालीं गई।

अनूपपुर जिले में भी कोतमा गांधी चौक से भारत जोडो यात्रा प्रारंभ हुई थी जो कि फुनगा, अनूपपुर, जमुडी, राजेन्द्रग्राम होते हुए डिण्डौरी जिले की सीमा पर पूर्व मंत्री श्री ओंकार सिंह मरकाम को ध्वज सौंपीं गई थी इस यात्रा में हजारों की संख्या में कांग्रेसजनों और नागरिकों द्वारा यात्रा में भाग लेकर भारत जोडो यात्रा को सफल बनाया था।

यात्रा की पहली वर्षगांठ को पूरे उत्साह और धुमधाम के साथ पूरे देश में मनाया जायेगा और देश में भारत जोडो, नफरत छोडो का नारा बुलंद किया जाएगा।

भारत जोडो यात्रा का संपूर्ण विवरण संसद में श्री राहुल गांधी द्वारा अपने संक्षिप्त भाषण में दिया जिससे कि पूरा देश वाकिफ हुआ।

नागेन्द्र नाथ सिंह ने इस यात्रा को ऐतिहासिक बताते हुए सभी जिलावासियों और कांग्रेस जनों को बधाई दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget