कोतमा मे जन आक्रोश यात्रा को सफल बनाएं - नागेन्द्र नाथ सिंह publicpravakta.com


कोतमा मे जन आक्रोश यात्रा को सफल बनाएं - नागेन्द्र नाथ सिंह


अनूपपुर  :- जिले के कोतमा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य पूर्व केबिनेट मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल के नेतृत्व में जन आक्रोश यात्रा प्रवेश कर रही है।

प्रदेश में 18 सालों से शिवराज सरकार के खिलाफ जनमानस में व्यापक जन आक्रोश व्याप्त है।प्रदेश में बेरोजगारी चरम सीमा पर है, चहुंओर भ्रस्टाचार का बोल बाला है।स्कूलों में शिक्षकों की कमी है तो अस्पतालों में डाक्टर नही है। मध्यप्रदेश सरकार रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में असमर्थ है।सरकार चलाने के लिए रोजाना कर्जा लेना पड रहा है।प्रदेश का प्रत्येक व्यक्ति कर्जदार बन गया है।

ऐसी भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने के  लिए समूचे मध्यप्रदेश में जन आक्रोश यात्रा निकाला जा रहा है जिसे मध्यप्रदेश की जनता जनार्दन का भरपूर सहयोग मिल रहा है।कांग्रेस नेता श्री कमलेश्वर पटेल का कोतमा विधानसभा क्षेत्र में 24 सितंबर रविवार को आगमन हो रहा है। 

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनूपपुर श्री नागेन्द्र नाथ सिंह ने सभी कांग्रेस जनों एवं आम जनता से अपील की है कि जन आक्रोश यात्रा को सफल बनाने में अपनी महती भूमिका निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाएं और अपने प्रिय नेता श्री कमलेश्वर पटेल को सुनें।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget