नियुक्ति पत्र लेने अनूपपुर कांग्रेस भवन में जुटी पदाधिकारियों भी भीड़ publicpravakta.com


नियुक्ति पत्र लेने  अनूपपुर कांग्रेस भवन में जुटी पदाधिकारियों भी भीड़


अनूपपुर :-  जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर द्वारा नवीन जिला   पदाधिकारियों की  बैठक का आयोजन  05 अगस्त को  जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन  अनूपपुर मे किया  गया। चुनाव से चार माह पहले घोषित जिला कांग्रेस कार्यकारिणी के पदाधिकारियों से शनिवार को कांग्रेस भवन भरा रहा जिसमें कांग्रेस के जिले भर  के पदाधिकारियों को बुलाकर  पदाधिकारियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र जिलाध्यक्ष रमेश  सिंह, पुष्पराजगढ़ विधायक फूंदे लाल सिंह मार्को, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति सिंह,  जिला पंचायत सदस्य नर्बदा  सिंह, भुनेश्वर सिंह द्वारा  अपने  हाथों से प्रदान किया गया, प्रमाण पत्र प्राप्त कर सभी पदाधिकारियों ने काफ़ी प्रसन्नता जाहिर की | कार्यक्रम की शुरुआत गांधी प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर की गई|  इस अवसर  पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सिंह ने नवीन  पदाधिकारियों को शुभ कामना देते हुए कहा   कि यह समय शांत बैठने का नहीं है। नियुक्ति पत्र लेकर सिर्फ पदाधिकारी बने रहने का नहीं है। यह समय कांग्रेस पार्टी को प्रदेश की सत्ता तक पहुंचाने का संकल्प लेकर काम करने का है। सभी तन-मन से काम करेंगे तो भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने में तनिक देरी नहीं लगेगी क्योंकि जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है। पुष्पराजगढ़ विधायक फूंदे लाल सिंह  ने कार्यकर्ताओं से पार्टी के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने का आग्रह किया। उन्होंने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बूथ स्तर पर जाने और वहां पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जुड़ने की आवश्यकता पर बल दिया।  प्रत्येक पदाधिकारियों से 2023 मे होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए दृढ़ विश्वास के साथ अथक परिश्रम करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पदाधिकारियों पार्टी को मजबूत करने और इन चुनावों में सफलता हासिल करने के लिए लगन से काम करेंगे | जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति सिंह ने  कहा  की मुझे विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने पर  मै जिला कांग्रेस कमेटी  का हार्दिक आभार  व्यक्त करती  हु, पार्टी के कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाता हूं कि मैं संगठन को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास करूंगी, हमारा  प्रयास होगा कि आगामी  विधानसभा चुनाव में जिले की तीनों सीटों को जीतकर प्रदेश में हमारी सरकार बने | बैठक को संबोधित करते वरिष्ठ पदाधिकारी भगवती शुक्ला ने कहा कि आने  वाले चुनाव  मे काबिलियत दिखानें और कांग्रेस को उसका गौरव दिलानें का समय है। पदाधिकारी बनने के बाद हममें आपस में होड़ होना चाहिए कि कौन कितना अधिक काम कर सकता है। शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस चुनाव जीतेगी तो मान सम्मान बना रहेगा और यदि चूक हुई तो हमारी पदाधिकारी के रूप में काबिलियत पर उंगली उठते देर नहीं लगेगी।  बैठक में कुछ अन्य पदाधिकारियों  नर्बदा  सिंह,   मनोज  सराफ, राम अग्रवाल, सिद्धार्थ सिंह राजा, मनोज बीलैआ, मयंक त्रिपाठी, तौहीत खान बाबा, मुन्ना सिंह ने भी विचार व्यक्त किए कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन राजेश द्विवेदी, मंच का संचालन  लक्ष्मण राव ने किया ।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget