ऐतिहासिक होगी जन आशीर्वाद यात्रा :- रामदास पुरी publicpravakta.com


तीनों विधानसभा में पहुंचेगी जन आशीर्वाद रथ यात्रा होगा भव्य स्वागत :- रामलाल रौतेल


ऐतिहासिक होगी जन आशीर्वाद यात्रा :- रामदास पुरी


अनूपपुर :- मध्य प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा प्रदेश के विकास और उन्नति के लिए किए गए अनेक जनकल्याणकारी कार्यों को लेकर मध्य प्रदेश की जनता में उत्साह का जहां वातावरण है तो वही मुख्यमंत्री जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से अब प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आगामी समय में भाजपा सरकार बनाने के लिए विधानसभा चुनाव से पहले जनता का आशीर्वाद लेने के लिए प्रत्येक विधानसभा के गली चौराहों से निकलेंगे और जनता का आशीर्वाद लेकर मध्य प्रदेश में एक बार पुन: भाजपा का परचम लहराएंगे। 


 बैठक कर यात्रा को लेकर बनाई गई रूपरेखा 


यात्रा को सफल बनाने के लिए केंद्रीय टोली के सदस्य मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री रामलाल रौतेल के द्वारा लगातार विभिन्न क्षेत्रों से गुजरने वाली यात्रा के बीच पढ़ने वाले सभी स्थानों पर बैठक कर भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारियो से बातचीत कर यात्रा को सफल बनाने की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं तो वही इस यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री विसाहूलाल सिंह शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी के कंधों पर जिम्मेदारी दी गई है इसके साथ ही यात्रा के स्वागत और अन्य तैयारियां को लेकर जिले के यात्रा संयोजक अनिल गुप्ता ,स्वागत अभिनंदन के लिए भाजपा नेता अखिलेश द्विवेदी, ज्ञानेंद्र सिंह परिहार, नवल नायक को  जिम्मेदारी दी गई है


 तीनों विधानसभा में पहुंचेगी जन आशीर्वाद यात्रा


 यात्रा के केंद्रीय टोली के सदस्य रामलाल रौतेल एवं भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी के द्वारा 30 अगस्त 2023 को भालूमाडा में बैठक कर श्री रौतेल के द्वारा जानकारी दी गई की  मुख्यमंत्री जन आशीर्वाद यात्रा विभिन्न चरणों में निकाली जाएगी, प्रथम चरण में यात्रा क्रमांक एक जो चित्रकूट से प्रारंभ होगी और विंध्य क्षेत्र से गुजरते हुए 11 सितंबर 2023 को शहडोल जिले से अनूपपुर जिले के सिमरिया 6:45 पर पहुंचेगी जहां पर यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा, देवगांव 7:00 बजे रथ सभा, कोतमा 7:30 बजे मंच सभा, इसके पश्चात यात्रा कोतमा में रात्रि विश्राम करेगी दूसरे दिन 12 सितंबर 2023 को रथ यात्रा प्रस्थान करते हुए भालूमाडा 10:00 बजे रथ सभा ,दार सागर 10:30 बजे रथ सभा, बरबसपुर 11:00 स्वागत ,चोलना 11:15 बजे रथ सभा, खूटा टोला 11:45 बजे रथ सभा ,जैतहरी 12:30 बजे मंच सभा, बेलिया फाटक 1:00 बजे स्वागत ,बस्ती वार्ड क्रमांक 12 13 मे 13:30 बजे स्वागत ,जमुडी 1:45 बजे स्वागत, सजहा 2:00 बजे स्वागत, राजेंद्र ग्राम 2: 30 बजे मंच सभा, लीला टोला 4:00 बजे रथ सभा, बेनीबारी 4:30 बजे रथ सभा, तुलरा 4:45 बजे स्वागत, इस तरह से जन आशीर्वाद यात्रा जगह-जगह पर पहुंचेगी और क्षेत्र की जनता के द्वारा स्वागत अभिनंदन के साथ आशीर्वाद प्रदान किया जाएगा ।


मुख्यमंत्री जन आशीर्वाद यात्रा का करें भव्य स्वागत 


अनूपपुर जिले में पहुंच रही यात्रा को लेकर रामलाल रौतेल ने यात्रा को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों  से अपील की गई की आने वाली रथ यात्रा का भव्य  स्वागत कर कार्यक्रम को सफल बनाएं। भाजपा जिला अध्यक्ष रामदासपुरी ने कहा कि यह यात्रा ऐतिहासिक यात्रा होगी हमारी सरकार अच्छी सरकार और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने वाली सरकार है जनता का आशीर्वाद भरपूर मिलेगा यात्रा को सफल बनाने के लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी अभी से ही प्रचार प्रसार में लगे और यात्रा को सफल बनाएं। 


बैठक में रहे उपस्थित


 बैठक में नगर पालिका पसान के अध्यक्ष राम अवध सिंह नगर पालिका उपाध्यक्ष अजय यादव भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय द्विवेदी अनूपपुर ग्रामीण भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण सोनी भाजपा नेता डॉक्टर जी  आर साहू जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह ,पार्षद अब्दुल कलाम इंद्र लाल केवट अजय यादव मंडल भाजपा नेता मनोज सिंह मंडल मीडिया प्रभारी दिवाकर विश्वकर्मा के अलावा मंडल पसान के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे ।उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget