बिसाहू लाल सिंह के जन्मदिवस के कटाउट और बैनर लगाने में नगरपालिका के वाहनों का हुआ उपयोग क्या मंत्री का जन्मदिन शाशकीय कार्यक्रम था ? Publicpravakta.com


बिसाहू लाल सिंह  के जन्मदिवस के कटाउट और बैनर लगाने में  नगरपालिका के वाहनों का हुआ उपयोग 


 क्या मंत्री का जन्मदिन शाशकीय कार्यक्रम था ?


अनूपपुर :- खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति कैबिनेट मंत्री व अनूपपुर विधायक का रुतबा उनके जन्मदिवस में देखने को मिला सरकारी कर्मचारी उनके आगे नतमस्तक दिखे खुलेआम सरकारी संसाधनों व कर्मचारियों का दुरूपयोग करते देखा गया। आखिर वो मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री जो है कुछ भी करे उनको कौन बोल सकता हैं। बिसाहू लाल सिंह नगरपालिका अनूपपुर को मंत्री जी का जन्मदिवस मनाने का मानो ठेका मिल गया हो, ठेका कितने था यह नगरपालिका ही बता सकती हैं। शहर को सजाने की तैयारी एक दिन पहले परिषद के कर्मचारी द्वारा जोर शोर शुरू कर दी थी। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति कैबिनेट मंत्री बिसाहू लाल सिंह का 01 अगस्त 2023 को जन्मदिवस था। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी खाद्य मंत्री का जन्मदिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया भाजपा जिला कार्यालय अनूपपुर में खाद्य मंत्री का जन्मदिवस मनाने का कार्यक्रम रखा गया था। उनके सिपासलारो द्वारा कोई भी कमी न हो इस कारण से पूरी तैयारी पहले ही पूर्ण कर ली गई थी। जन्मदिवस मनाने का उनका निजी कार्यक्रम था, मगर नगरपालिका जन्मदिवस की तैयारी में 01 दिन पहले से ऐसे लगें थे मानो कोई शासकीय आयोजन हो रहा हो इस आयोजन में नियम कानून की खुले आम धज्जियां उड़ाई गई। देखकर ऐसा लग रहा था कि शासकीय हाइड्रोलिक गाड़ी व कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई हों जन्मदिवस के एक दिन पहले जिला मुख्यालय में मंत्री जी के फ्लैक्स, बैनर नगरपालिका की गाड़ी के साथ कर्मचारी शहर के खम्बो में लगाकर पूरे शहर को फ्लैक्स से सजा दिया गया। आखिर यह कारनामा किसके आदेश से निजी कार्यक्रम में शासकीय संसाधनों व कर्मचारियों का उपयोग किया गया, यह सवालिया निशान खड़ा करता हैं। हालांकि यह पहला मामला नही हैं इसके पहले भी कर्मचारियों का अधिकारी व जनप्रतिनिधियों के द्वारा लगातार दुरुपयोग किया जाता रहा हैं। ऐसे में मंत्री जी पीछे कहा रहने वाले थे। पूरा नगरपालिका ही मंत्रीजी का हैं। कार्यकाल के कुछ माह ही शेष बचा है। जितना दुरुपयोग करना चाहे कर ले, दुबारा मौका मिले या न मिले। मंत्री जी के जन्मदिवस पर कुल मिलाकर 100 लोगो की उपस्थिति से भाजपा के अंदर गुटबाजी साफ साफ देखी जा सकती हैं। पार्टी के बड़े बड़े पदाधिकारी व नेता जन्मदिवस में न पहुँचकर कार्यक्रम से पल्ला झाड़ते दिखे। जनचर्चा हैं कि इस बार अनूपपुर विधानसभा से बिसाहू लाल सिंह को टिकट मिलने की सम्भावना कम ही है ? पिछले बार कांग्रेस से भाजपा में आये और टिकट मिलने से भाजपा पार्टी के अंदर काफी नाराजगी दिखी थी, कुछ को लॉलीपॉप देकर चुप करा दिया गया कुछ अभी भी नाराज चल रहे है। 



एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget