बीस सालों में भाजपा की सरकार ने बनाया बीमारू मध्यप्रदेश को बेमिसाल राज्य :-रामदास पुरी publicpravakta.com


बीस सालों में भाजपा की सरकार ने बनाया बीमारू मध्यप्रदेश को बेमिसाल राज्य :-रामदास पुरी


बंटाढार और करप्शनाथ बताएं कांग्रेस ने क्यों लूटा प्रदेश का काफिला


अनूपपुर :-  भारतीय जतना पार्टी के जिला अध्यक्ष रामदास पुरी भाजपा जिला महामंत्री जितेंद्र सोनी जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह की उपस्थिति में भाजपा जिला अध्यक्ष रामदासपुरी  ने पत्रकार वार्ता को करते हुए कहा कि 1956 में मध्यप्रदेश के गठन के बाद से 2003 तक ज्यादातर समय कांग्रेस की ही सरकारें रही हैं। इन सरकारों ने प्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया। इसका मतलब था मध्यप्रदेश देश के उन राज्यों में शामिल था जो देश के विकास में बाधक थे। 2003 में प्रदेश में उमा भारती जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी बाद में  बाबूलाल  गौर और शिवराजसिंह चौहान ने उस सरकार का नेतृत्व किया। भाजपा की सरकार ने प्रदेश को 20 सालों में बीमारू से बेमिसाल राज्य बनाया बंदावार से बुलंदियों पर पहुंचाया पिछड़े से अग्रणी बनाया समृद्ध और खुशहाल राज्य बनाया मिस्टर बंटाधार कमलनाथ इस बात का जवाब दें कि 53 सालों में उनकी सरकारों ने प्रदेश के लिए क्या किया? क्यों प्रदेश की जनता के साथ अन्याय किया? क्यों मध्यप्रदेश का काफिला लूटार इसका जवाब कांग्रेस को देना होगा कांग्रेस इससे मुकर नहीं सकती है भाजपा ने 20 साल ने गरीबों का जीवन स्तर सुधारने का काम किया तो उसका रिपोर्ट कार्ड जारी किया है। भाजपा जो कहती है वह करके भी दिखाती है हमारी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है जबकि कांग्रेस ने देश और प्रदेश को सिर्फ छलने का काम किया है।


53 सालों का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करें कांग्रेस 


श्री पुरी ने कहा की भारतीय जनता पार्टी ने जवाबदेही की एक नई परंपरा शुरू की है, जिसके अंतर्गत सरकार अपने कार्यकाल में किए गए कामों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करती है। हमने अपना रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया है और गलत आरोप लगाकर जनता को गुमराह करने पाली कांग्रेस को इस रिपोर्ट कॉर्ड का जवाब देना चाहिए कांग्रेस ने प्रदेश की जनता के साथ जो अन्न किया है, उसका जवाव देना चाहिए और अगर उसमें हिम्मत है तो अपने 53 सालों के शासन का रिपोर्ट कार्ड  प्रस्तुत करे मध्यप्रदेश में 15 महीनों के लिए कमला की सरकार बनी थी, जिन्हें करप्शननाथ कहा जाता है। बंटाधार और कमलनाथ की उस सरकार ने भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई गरीब कल्याण की सारी योजनाएं बंद कर दी थी और गरीब कल्याण अभियान को अपाहिज बना दिया था उस सरकार ने सहरिया मारिया और बहनों को मिलने वाला पोषण अनुदान बंद कर दिया था इस्तीफा देते समय कोई मुख्यमंत्री काम नहीं करता, लेकिन कराननाथ ने अपने इस्तीफे से 15 मिनट पहले मोबाइल घोटाले से संबंधित दस्तावेजों पर साइन किए। करप्शन नाथ ने 350 करोड़ का मोजर बेयर घोटाला किया और 2400 करोड़ के अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले से उनका संबंध रहा। करप्शननाथ ने 900 करोड़ का इसको घोटाला कर्जमाफी में 25000 करोड़ का हेरफेर किया। उस सरकार ने 800 ट्रांसफर करके नया तबादला उद्योग शुरू कर दिया था।


 कमलनाथ को अपनी सरकार के डेढ़ साल में हुए घोटालों का जवाब देना चाहिए


भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी ने कहा की अमृतकाल में मध्य प्रदेश बनेगा देश का अग्रणी राज्य 2003 से पहले मध्यप्रदेश बीमारू राज्य हुआ करता था। 2003 में आई भाजपा की सरकार ने प्रदेश को बीमारू राज्य के कलंक से मुक्ति दिलाई। 2003 से 2023 तक के 20 साल प्रदेश में गरीबी से मुक्ति का रहे हैं और इन सालों में आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की नींव डाली गई 2014 में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  को सरकार बनी और मंत्री श्री मोदी जी ने मध्यप्रदेश की दिल खोलकर मदद की डबल इंजन वाली सरकार ने प्रदेश में विकास के नए प्रतिमान गढ़े न सिर्फ सड़क, बिजली और पानी की समस्या दूर हुई बल्कि शिक्षा स्वास्थ्य सुशासन और विकास के सभी मापदंडों पर प्रदेश को जागे बढ़ाया और राजधानी भोपाल से गांव की चौपाल तक विकास और खुशहाली बयार चलाई। इसका प्रतिउत्तर देते हुए प्रदेश की जनता ने भी दिल खोलकर वोट दिये। 2019 में 28 में से 28 तीटें भाजपा को दी और 2004 में जो एक सीट की कमी रह गई है वो भी जनता पूरी कर देगी। देश के अमृतकाल में मध्यप्रदेश देश का अग्रणी राज्य बनेगा आने वाला चुनाव प्रदेश को विकसित और सर्वोच्च राज्य बनाने तथा गरीबी से संपूर्ण मुक्ति दिलाने वाला चुनाव है और मुझे पूरा विश्वास है कि प्रदेश की 9 करोड़ जनता का आशीर्वाद हमें मिलेगा।


डबन इंजन की सरकार की योजनाओं से प्रदेश का हुआ चहुंमुखी विकास


श्री पुरी ने बताया की 2014 में सत्ता में आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने 60 करोड़ गरीबों का  जीवन स्तर उठाया 14 करोड़ लोग गरीबी की सीमा रेखा से बाहर हुए लगभग 10 सालों में देश की आबादी 10 प्रतिशत लोगों को गरीबी रेखा से बाहर करके मोदी जी गरीब कल्यान के पुरोधा बन गए और उनकी योजनाओं का लाभ मध्यप्रदेश को भी मिला 


बंटाढार सरकार ने राज्य के बजट को 23000 करोड़ पर छोड़ दिया था जिसे शिवराज जी की सरकार ने 3.14 लाख करोड़ तक पहुंचाया है। बंदर के समय शिक्षा का बजट 24535 करोड़ था, जिसे 33000 करोड़ तक पहुंचाया। स्वास्थ्य का बजट 580 करोड़ था, जिसे 16 हजार करोड तथा सर्व शिक्षा अभियान का बजट जो 844 करोड़ था, उसे 66 हजार करोड़ तक पहुचाया मिस्टर बंटाढार और कमलनाथ को यह बताना चाहिए कि प्रदेश की आबादी का बड़ा हिस्सा एससी एसटी और ओबीसी का है. इनके बजट को क्यों 1060 करोड़ पर छोड दिया था? भाजपा सरकार ने इसे 84390 करोड़ तक पहुंचाया प्रति व्यक्ति आय 11700 से 140 लाख रुपये हो गई बंटाढार सरकार के समय प्रदेश बदनाम था. भाजपा की सरकार ने 510 कि.मी. अच्छी क्वालिटी की सड़के बनाई और राष्ट्रीय राजमार्ग जो सिर्फ 4800 किलोमीटर थे, उन्हें 13000 किलोमीटर तक पहुंचाया। कमलनाथ जैसे जिन नेताओं ने कभी हाथों में हल नहीं पकड़ा, वो हमारी सरकार पर सवाल उठाते हैं। जबकि उनकी सरकार के समय समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी सिर्फ 438 लाख थी जिसे हमारी सरकार ने 77.96 लाख मीट्रिक टन तक पहुंचाया। धान की खरीदी सिर्फ 85 हजार नीट्रिक टन होती थी, जिसे 4630 लाख टन तक पहुंचाया। प्रदेश में हुए इस रिकॉर्ड तोड विकास के लिए मैं शिवराज जी को साधुवाद देता हूँ।


प्रदेश सरकार ने गरीबों को दिलवाया वाजिब हक, जनजातीय योद्धाओं का बढ़ाया मान


रामदास पुरी ने कहा कि पहले की सरकारें दुकड़े-टुकडे विकास पर विश्वास करती थी। 20 हजार घर 30 हजार शौचालय जैसे लक्ष्य हुआ करते थे। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी  ने देश मे पहली बार पूर्ण रोचुरेशन का कांसेप्ट दिया। हर घर में शौचालय हर जरूरतमंद माता-बहन को गैस कनेक्शन हर घर में नल से जल जैसी योजनाएं संपूर्ण संघुरेशन की ही उदाहरण है। संपूर्ण सेचुरेशन को हासिल करने के लिए ही मोदी सरकार ने प्रदेश के 80 लाख में शौचालय बनाए हैं, तो 12 करोड अन्न योजना के कार्ड बनाए हैं। 42 लाख प्रधानमंत्री आवास बनाए गए हैं 4000 कि.मी. नए राजमार्ग बनाए जा रहे हैं। रीवा ग्वालियर और जबलपुर एयरपोर्ट का विकास हो रहा है. 35 रेल्वे स्टेशन विश्वस्तरीय बनाए जा रहे हैं। प्रदेश की विकास दर 16 प्रतिशत हो गई है और सिंचाई क्षमता 47 लाख हेक्टेयर पर पहुंच गई है। प्रदेश की 45 लाख बेटिया लाडली लक्ष्मी बन चुकी है प्रदेश में 24 मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं और मेडिकल इंजीनियरिंग तथा पॉलीटेक्निक की पढ़ाई हिंदी में शुरू कराई जा रही है भोपाल और इंदौर शहरों में मेट्रो रेल का कान तेजी से चल रहा है

 

कांग्रेस में हिम्मत है तो 53 सालों का रिकॉर्ड दे


प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  ने देश के प्रधानमंत्री बनते ही भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का बीड़ा उठाया। देश को दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था, 5 ट्रिलियन इकॉनॉमी और आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया। 

आज भारत क्लाइमेट चेंज और आतंकवाद पर जीरो टालरेंस के मामले में दुनिया का नेतृत्व कर रहा है जी-20 समिट सारी दुनिया में भारत की संस्कृति, विकास और उसके भविष्य के प्रसार का माध्यम बन रही है। पहली बार जी-20 समिट देश के सभी राज्यों के 59 स्थानों पर हो रही है। 14 देशों ने प्रधानमंत्री मोदी जी को अपना सर्वोच्च सम्मान दिया है। भारत आज डिजिटल लेनदेन, एलईडी बल्ब के वितरण, स्वच्छता, टीकाकरण तथा दाल, दलहन, दूध, जूट और रेल इंजन के उत्पादन में दुनिया में पहले स्थान पर है। मोबाइल, सीमेंट, स्टील, कॉटन, चाय के उत्पादन में दूसरे स्थान पर तथा स्टार्टअप और वाहन उद्योग में तीसरे स्थान पर हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस अपने शासन में सिर्फ घोटाले करती रही। बोफोर्स घोटाला, टूजी घोटाला, सत्यम घोटाला, कॉमनवेल्थ घोटाला, कोयला घोटाला, चॉपर घोटाला, टेट्रा ट्रक घोटाला वोट के बदले नोट घोटाला, आदर्श हाउसिंग घोटाला, डीएलएफ घोटाला, नेशनल हेराल्ड घोटाला, खाद्य सुरक्षा बिल घोटाला, शेयर बाजार घोटाला, आईपीएल घोटाला, एलआईसी हाउसिंग घोटाला, मधु कोड़ा राफेल खरीदी घोटाला, सबमरीन घोटाला, मंदिर कलेक्शन घोटाला और वॉक्स वैगन इक्विटी घोटाले जैसे 24 से अधिक घोटालों में लिप्त रही है। श्री पुरी ने कहा कि अब यह मध्यप्रदेश की जनता को तय करना है कि वह विकास के साथ है या घोटालों के साथ अगर वो विकास के साथ है, तो उसे 2023 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को अपना समर्थन देना है।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget