12 - 13 सालों से फरार पांच स्थाई वारंटियों को रामनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार publicpravakta.com


12 - 13 सालों से फरार पांच स्थाई वारंटियों को रामनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार


अनूपपुर/रामनगर :- आगामी विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर जिले के थानों में फरार  चल रहे स्थाई गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार न्यायालय पेश किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशन में रामनगर पुलिस के द्वारा शनिवार को पिछले 12 - 13 सालों से  फरार चल रहे पांच स्थाई गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

                                         टी.आई.रामनगर अरविंद जैन के नेतृत्व में उप निरीक्षक श्यामलाल मरावी, प्रधान आरक्षक संजीव त्रिपाठी, सनत द्विवेदी, श्याम शुक्ला, जागेश्वर प्रधान, अमर सिंह,  आरक्षक विजय मरावी के द्वारा  छत्तीसगढ़ के, मरवाही और बिलासपुर से पिछले कई सालों से फरार चल रहे स्थाई गिरफ्तारी वारंटी अर्जुन बंसल पिता सुखलाल बंसल उम्र 26 साल निवासी सीधी दफाई राजनगर, संतोष सिंह गौंड पिता निर्मल सिंह गौंड उम्र 27 साल निवासी सी सेक्टर राज नगर, चेतन अगरिया पिता सुंदर अगरिया उम्र 21 निवासी कोतमा, राजकुमारी केवट पति राजा राम केवट उमरान 58 साल निवासी दफाई रामनगर  को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया, जिन्हें माननीय न्यायालय प्रकरण में लंबे समय से फरार होने पर स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी होने से जेल भेज दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget