कांग्रेस नहीं चाहती कि मध्य प्रदेश विकसित राज्य बने :- श्रीमती अमिता चपरा , कोतमा विधानसभा का भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ संपन्न publicpravakta.com

 


कांग्रेस नहीं चाहती कि मध्य प्रदेश विकसित राज्य बने :- श्रीमती अमिता चपरा


कोतमा विधानसभा का भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ संपन्न 


अनूपपुर :- लूट खसोट, छल कपट, झूठ फरेब की राजनीति करने वाली कांग्रेस पार्टी कभी नहीं चाहती कि मध्य प्रदेश एक विकसित और समृद्ध शाली राज्य बन सके, और यही कारण है कि कांग्रेसी जब भी सत्ता में आते है तो गरीब जनकल्याणकारी योजनाएं पहले बंद करते हैं। पहले जनता के ऊपर प्रहार करते है जहां से मध्यप्रदेश की आधारशिला मजबूत होनी है उसी आधारशिला को कमजोर करने का कार्य करते है झूठ और फरेब के दम पर पिछली बार कमलनाथ की सरकार सत्ता में आई और आने के साथ ही भाजपा सरकार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा चलाई जा रही जन हितैषी योजनाओं को बंद करके जनता के साथ विश्वासघात किया लेकिन अब ऐसा दोबारा नहीं होने वाला है क्योंकि जनता कांग्रेस की नीतियों से भली-भांति परिचित हो चुकी है। कार्यकर्ता ही भाजपा की पूंजी है और कार्यकर्ता के ही दम पर आज भाजपा देश ही नहीं विश्व में सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है। पार्टी को खड़ा करने में अनेक कार्यकर्ताओं ने अपने जीवन की आहुति दी है। उक्त विचार 29 जुलाई 2023 को कोतमा के मंगल भवन में आयोजित कोतमा विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि महिला वित्त विकास निगम के अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा ने व्यक्त किए।


समय के साथ कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन 


प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी के नेतृत्व में आयोजित किए गए कोतमा विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन का शुभारंभ निर्धारित समय के अनुसार किया गया जहां पर सभी अतिथियों एवं अपेक्षित कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने अपना पंजीयन कराया इसके पश्चात भाजपा का ध्वजारोहण कार्यक्रम के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया


प्रस्तावना व स्वागत भाषण के माध्यम से जिला अध्यक्ष ने रखा विचार


 भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रामदास पुरी ने विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता  सम्मेलन में प्रस्तावना एवं स्वागत भाषण के माध्यम से अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की पार्टी एक सिद्धांत को लेकर कार्य कर रही है जनसंघ से शुरू हुई पार्टी भारतीय जनता पार्टी के रूप में आज देश के अंदर सबसे बड़े दल के रूप में विराजमान है काफी संघर्ष के बाद आज पार्टी इस ऊंचाई पर पहुंची है इसके पीछे कार्यकर्ताओं की मेहनत है। पूर्व में चलाए गए कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए उन्होंने बूथ शक्ति केंद्र पर जो कार्य किए गए हैं उसकी जानकारी प्रस्तुत की। सम्मेलन के उद्देश्य को लेकर उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार एवं राज्य की शिवराज सरकार के द्वारा जो ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं उसका बेहतर प्रचार-प्रसार हो सके इस उद्देश्य से सम्मेलन का आयोजन किया गया है। विकसित भारत के भावना के साथ हमारी सरकार काम कर रही है स्वास्थ्य शिक्षा किसान व गरीब कल्याण की चिंता सरकार के द्वारा की गई है, हमारा प्रदेश और देश सुरक्षित है ।झूठ और फरेब की राजनीति करने वाले दलों से हमें सावधान रहने की आवश्यकता है


कार्यकर्ताओं के दम पर बनेगी सरकार


 भाजपा के जिला प्रभारी डॉ राजेश मिश्रा ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि 5 वीं बार फिर से कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा की सरकार बन रही है किसी के गुमराह करने में हमें नहीं आना है पूर्व में कमलनाथ की सरकार ने जिस तरह से जनता के साथ धोखा दिया है उससे जनता भलीभांति परिचित है कांग्रेस को अच्छा नहीं लगता है कि जनता का भला हो और इसी उद्देश्य से उनके नेता काम भी करते हैं तभी तो जन हितैषी योजनाओं को बंद कर देते हैं। संगठन के 6 प्रमुख कार्यों की जानकारी श्री मिश्रा के द्वारा दी गई और सभी कार्यकर्ताओं को बूथ पर कड़ी मेहनत करने की सलाह दी गई 51% मतदान लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया गया।


 इनकी रही उपस्थिति


कोतमा विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक दिलीप जायसवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बृजेश गौतम, अनिल गुप्ता, आधाराम  वैश्य ,आकांक्षी विधानसभा के प्रभारी मनीष सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश ताम्रकार, जिला उपाध्यक्ष हनुमान गर्ग, राजू जायसवाल, गया बोध मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह, जिला मंत्री रवि तिवारी, गुंजन साहू ,अमृत केवट केवट, प्रदेश संयोजक सहसुनील गौतम,  मनीष गोयंका, मोर्चा के अध्यक्ष लक्ष्मी चौधरी ,रोशन वारसी, धर्मेंद्र सिंह, जनपद के अध्यक्ष धनवती सिंह ,नगर परिषद के अध्यक्ष सुनील कुमार चौरसिया, मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र जैन ,भूपेंद्र महरा, मुरली गौतम सुनील उपाध्याय, राजेश कलसा, के अलावा कोतमा विधानसभा क्षेत्र के लगभग 2000 कार्यकर्ताओं ने इस सम्मेलन में हिस्सा लिया उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई। मंच का सफल संचालन भाजपा के जिला महामंत्री कोतमा विधानसभा के संयोजक अखिलेश द्विवेदी के द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget