विधायक कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शीघ्र होगा आयोजन publicpravakta.com

 


विधायक कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शीघ्र होगा आयोजन


अनूपपुर :- जिला वॉलीबॉल संघ के जिलाध्यक्ष चैतन्य मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री जी म.प्र. शासन के मंशानुसार खेल गतिविधियों के व्यापक प्रचार प्रसार एवं खेलो मे जनप्रतिनिधियो के माध्यम से सहभागी बनाने के उद्देश्य से वर्ष 2023-24 मे दिनांक 27/07/2023 से 13/08/2023 के मध्य विधायक कप के अंतर्गत खेल प्रतियोगिताओ का आयोजन किया जाना है।

                जिसके तारतम्य में अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक बिसाहूलाल सिंह ने विधायक कप वॉलीबॉल पुरुष महिला के लिए अपनी अनुशंसा दी है।

            जिला वॉलीबॉल संघ के संरक्षक मंडल के सदस्य दिनेश पटेल बाबा और स्टेट रेफरी सह सचिव दिनेश सिंह चंदेल जाकर विधायक एवं मंत्री बिसाहूलाल सिंह के गृह निवास में भेंट कर इस आयोजन के लिए सहमति पत्र प्राप्त किए। खेल को बढ़ावा देने के लिए मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल  सिंह  को जिला वालीबाल संघ के द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया जिसमें प्रमुख रुप सेजिला वालीबाल संघ के संरक्षक  लक्ष्मण राव ,अरुण कुमार सिंह ,आशीष त्रिपाठी ,पंकज अग्रवाल ,अध्यक्ष  चैतन्य मिश्रा ,कार्यकारी अध्यक्ष सिद्धार्थ शिव सिंह ,रामखेलावन राठौर संघ के  संरक्षक मंडल के दिनेश पटेल ,सचिव रामचंद्र यादव,उपाध्यक्ष अमित शुक्ल ,विनोद विंधेश्वरी प्रसाद पांडेय  ,सोमनाथ प्रचेता ,विनोद सोनी ,रमेश तिवारी ,कोषाध्यक्ष प्रदीप यादव ,सहकोषाध्यक्ष उमेश राय,सह सचिव दिनेश कुमार चंदेल ,मिथलेश सिंह नेताम ,सुमिता शर्मा ,हरिशंकर यादव एवं खेल से जुड़े खेल प्रेमी इत्यादि रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget