खोडरी के पुजारी की मौत मामले में कोतमा पुलिस के विरुद्ध जांच की मांग मुख्यमंत्री के नाम संयुक्त कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन publicpravakta.com


खोडरी के पुजारी की मौत मामले में कोतमा पुलिस के विरुद्ध जांच की मांग


मुख्यमंत्री के नाम संयुक्त कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन


एक सप्ताह में कार्यवाही ना होने पर कोतमा थाने का होगा घेराव


अनूपपुर :- 31 मई 2023 को कोतमा पुलिस की अपमान जनक कार्यवाही से दुखी खोडरी मन्दिर के पुजारी रामेश्वर पाण्डेय द्वारा प्राणत्याग से अनूपपुर जिले में भारी नाराजगी है। 6 जून , मंगलवार को जिले के  सर्व दलीय समाज ने मामले की निष्पक्ष जांच, कार्यवाही और मृतक पुजारी की दत्तक पुत्री के भरण पोषण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम कलेक्टर आशीष वशिष्ठ की अनुपस्थिति में संयुक्त कलेक्टर अजय तिर्की को पत्र सौंपा। अनूपपुर, कोतमा, बिजुरी, चचाई, फुनगा, जैतहरी, डोला, डूमरकछार, बनगंवा, पसान सहित खोडरी, जर्राटोला, लामाटोला, देवगंवा, बेलियाबडी, कोठी, निगवानी, मौहरी से आए अखंड ब्राम्हण समाज के साथ अन्य समाज के गणमान्य लोगों ने दलगत राजनीति से ऊपर उठ कर सामतपुर हनुमान मन्दिर परिसर में एकत्र होकर पुलिस प्रशासन की कार्यवाही को असंतोष जनक बतलाते हुए नाराजगी व्यक्त की।


जिला पंचायत कार्यालय के सामने से कलेक्ट्रेट तक प्रदर्शन करते हुए मनोज द्विवेदी, राजेश पयासी, मनोज मिश्रा, श्रीकांत मिश्रा, सुभाष चतुर्वेदी, गणेश शर्मा, रामनारायण उर्मलिया, दीपक पाण्डेय,  रामनारायण द्विवेदी, दीपक शुक्ला, चैतन्य मिश्रा,  राजकुमार शुक्ला, राजकुमार मिश्रा, अरविन्द मिश्रा, भूपेश शर्मा, सुधाकर मिश्रा, संदीप गर्ग,गोविन्द पाण्डेय, कमलेश पाण्डेय, रामनारायण पाण्डेय, ओमप्रकाश पाण्डेय, अरुण पाण्डेय, राजू पाण्डेय, कृष्णा, अरविन्द मिश्रा, दिनेश मिश्रा, राकेश गौतम, अर्चना मिश्रा, सुमिता शर्मा, मीनू मिश्रा , कामता उपाध्याय, अशोक द्विवेदी, रविकरण त्रिपाठी, प्रकाश मिश्रा,राम खेलावन तिवारी,राम सजीवन शर्मा, पंडित राम नारायण पांडे पंडित अरुण दुबे,

 आशुतोष शुक्ला , सुधाकर द्विवेदी , राजमणि तिवारी,  धीरज तिवारी ,ओम प्रकाश शास्त्री , कान्हा पांडे , राजकुमार शुक्ला, रजनीश तिवारी,तीरथ शुक्ला ,  कामता उपाध्याय  अशोक  प्रदीप उपाध्याय , अर्चना मिश्रा,राम लखन शिव शर्मा, देवेन्द्र मिश्रा,प्रदीप मिश्रा,

मीनू तिवारी, मंडल महामंत्री पसान महिला मोर्चा,

मालती जी ,मण्डल मंत्री, 

 शालिनी जी , उपाध्यक्ष महिला मोर्चा ,शकुंतला यादव , बीजेपी, महिला मोर्चा ,प्रीती जी, मंडल मंत्री, बीजेपी महिला मोर्चा

 शकुन जी ,वार्ड पार्षद,

 उषा जी, राजू जी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी बीजेपी के साथ अन्य लोगों ने कलेक्ट्रेट परिसर में शांतिपूर्ण तरीके से पत्र सौंप कर मांग की कि 31 मई 2023 को एक महिला की संदिग्ध शिकायत पर बिना प्रकरण दर्ज किये और बिना समुचित जांच  के कोतमा पुलिस द्वारा ग्राम खोडरी क्र 1 के एक पुजारी रामेश्वर पाण्डेय को देर रात तक थाने में अपमानित करते हुए लाक अप में बन्द करने से आहत उक्त पुजारी द्वारा इसी सुबह आत्म हत्या कर ली गयी। जिस पर पुलिस द्वारा पहले लीपापोती की गयी। बाद में केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह के साथ समाज की नाराजगी उपरांत नगर निरीक्षक अजय बैगा को निलंबित किया गया। हम और जिले के तमाम सामाजिक संगठन पुलिस और प्रशासन की कार्यवाही से संतुष्ट नहीं हैं। इस पत्र के द्वारा कलेक्टर अनूपपुर के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी से आग्रह है कि ---

1. पुजारी की दत्तक अनाथ बेटी के पालन, पोषण, शिक्षा, विवाह हेतु सभी आवश्यक प्रक्रिया सरकार पूरा करे और सुश्री संस्कृति गर्ग को पचास लाख रुपये प्रदान किया जाए।

 2. जांच में दोषी पाए जाने के बाद तत्कालीन थाना प्रभारी अजय बैगा एवं अन्य के खिलाफ अपराधिक मामला पंजीबद्ध किया जाये तथा अत्महत्या अपराध धारा 306 आई.पी.सी. में पंजीबद्ध किया जाये व गिरफ्तार किया जाये।

3. पुजारी के विरुद्ध कोतमा पुलिस की निष्पक्ष सक्षम जांच कर के दोषियों के विरुद्ध सक्त कार्यवाही किया जाय।

4. झूठी शिकायतकर्ता महिला व उसके सहयोगियों के विरुद्ध सक्त कानूनी कार्यवाही किया जाय जिससे ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

      प्रशासन के प्रतिनिधि के रुप में श्री तिर्की ने मुख्यमंत्री एवं अन्य संबंधितों को पत्र प्रेषित करने का आश्वासन दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget