लाडली बहना योजना के स्वीकृत प्रमाण पत्र वितरण को लेकर भाजपा ने चलाया अभियान publicpravakta.com


लाडली बहना योजना के स्वीकृत प्रमाण पत्र वितरण को लेकर भाजपा ने चलाया अभियान


एक रुपए भेज कर महिला हितग्राहियों के खातों को किया गया प्रमाणित


अनूपपुर :- भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश सरकार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा प्रारंभ की गई लाडली बहना योजना के फार्म भरने की प्रक्रिया से लेकर पात्र हितग्राहियों के खातों को प्रमाणित करने के लिए 1 जून 2023 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा एक रुपए हितग्राहियों के खातों में भेजकर उन्हें प्रमाणित किया गया इसके साथ ही उन सभी महिलाओं को स्वीकृति पत्र प्रदान करने का कार्य प्रारंभ किया गया है। भाजपा सरकार द्वारा प्रारंभ की गई मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2023 सशक्त नारी ,सशक्त परिवार ,सशक्त समाज ,सशक्त मध्य प्रदेश ,सशक्त देश के उद्देश्यों को पूर्ण करेगी ।भाजपा सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी अनूपपुर के जिला अध्यक्ष रामदास पुरी के नेतृत्व में अभियान चलाकर प्रत्येक मंडलों में पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र के वितरण का कार्य किया जा रहा है।



महिला मोर्चा के साथ सभी को दी गई जिम्मेदारी


सरकार की महत्वाकांक्षी लाडली बहना योजना के फार्म भरने की प्रक्रिया से लेकर स्वीकृति प्रमाण पत्र के वितरण के कार्य की जिम्मेदारी भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी के द्वारा विशेष रूप से महिला मोर्चा अनूपपुर की जिला अध्यक्ष रश्मि खरे को दी गई इनके साथ ही सभी मंडल के मंडल अध्यक्षों जिले के पदाधिकारी मोर्चों के सभी पदाधिकारी ग्राम इकाई ,बूथ के सभी अध्यक्ष एवं बूथ में निवासरत सभी जिले के कार्यकर्ता और पदाधिकारी को दी गई जिससे कि इस योजना को जमीनी स्तर पर पूर्ण रूप से सफल बनाया जा सके और महिलाओं को इसका सीधा लाभ मिल सके। इस योजना को लेकर भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी हितग्राहियों के बीच में पहुंच रहे हैं और उन्हें इसका लाभ दिलाने का कार्य कर रहे हैं।


जैतहरी क्षेत्र में वितरित किया गया स्वीकृति प्रमाण पत्र


मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के प्रकृति प्रमाण पत्र वितरण को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 3 जून 2023 को जिले के जैतहरी नगर परिषद तथा ग्राम पंचायत क्योंटार ग्राम पंचायत कुसमाहाई ग्राम पंचायत रहिला कछार में भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती रश्मि खरे युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रवि राठौर मंडल अध्यक्ष दिनेश राठौर जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा संगीता सोनी जैतहरी महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रभा मिश्रा जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा व उपसरपंच अमरसिंह की उपस्थिति में सभी पात्र हितग्राहियों को लाडली बहना योजना के स्वीकृति पत्र का प्रमाण पत्र वितरित कर उन्हें सम्मानित किया गया उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget