अनूपपुर जिला मुख्यालय में 24 जून को कांग्रेस का धरना प्रदर्शन आयोजित- प्रेम कुमार त्रिपाठी publicpravakta.com


अनूपपुर जिला मुख्यालय में 24 जून को कांग्रेस का धरना प्रदर्शन आयोजित- प्रेम कुमार त्रिपाठी


अनूपपुर :-  मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अनूपपुर प्रेम कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशानुसार दिनांक 24 जून, 2023 को पूर्वान्ह 11 बजे पूरे प्रदेश के साथ ही जिला मुख्यालय अनूपपुर में में  धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया है जिसमें जिले भर के कांग्रेस जनों की उपस्थिति अनिवार्य है।

         उन्होंने बताया कि कांग्रेस का धरना प्रदर्शन गत् माह उज्जैन महाकाल लोक में आंधी तूफान से भारी भरकम भ्रष्टाचार एवं घोटालो से निर्मित सप्त ऋषियों की 6 मूर्तियां गिरकर खंडित हो गई। साथ ही 12 जून को प्रदेश के सतपुड़ा भवन में लगभग 20 घंटे तक अग्नि कांड से भवन में रखे सरकारी महत्वपूर्ण दस्तावेज एवं 20 करोड़ रूपये के फर्नीचर जलकर राख हो गए,मंत्रालय के समीप फायर स्टेशन होने के बावजूद भी इतने व्यापक स्तर पर अग्निकांड हुआ प्रदेश की जनता इस अग्नि कांड की निष्पक्ष न्यायिक जांच की मांग चाहती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बड़े पैमाने पर बार-बार बिजली कटौती हो रही है,इस भीषण गर्मी में आमजन एवं किसान काफी परेशान है।प्रदेश में व्याप्त भारी भ्रष्टाचार,घोटाले एवं बढ़ती महंगाई रसोई गैस,डीजल, पेट्रोल के दामों पर भारी वृद्धि,बेरोजगारी,महिलाओं,अबोध बालिकाओं पर हो रहे अत्याचार आदि के विरोध में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन जिला मुख्यालय में आयोजित है।

       जिले में धरना प्रदर्शन को सफल एवं प्रभावी बनाने के लिए प्रदर्शन में जिला एवं ब्लाकों के समस्त पदाधिकारियों, प्रदेश पदाधिकारी,विधायक,सांसद,प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि, पूर्व विधायक,मोर्चा संगठनों,विभाग प्रकोष्ठों के अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों,स्थानीय संस्थाओं के जनप्रतिनिधि मण्डलम, सेक्टर के पदाधिकारी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भागीदारी अनिवार्य रूप से भाग लेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget