शिक्षा के बिना विकास संभव नहीं-फुंदेलाल सिंह मार्को publicpravakta.com


शिक्षा के बिना विकास संभव नहीं-फुंदेलाल सिंह मार्को 


नवीन विद्यालय भवन का विधायक ने किया भूमि पूजन 


अनूपपुर :-  पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत रनईकापा के ग्राम में शासकीय विद्यालय जर्जर होने की वजह से क्षेत्र की जनता जनार्दन की मांग पर पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को के कर कमलों द्वारा नवीन भवन निर्माण कार्य हेतु भूमि पूजन कर क्षेत्र की जनता जनार्दन को नई सौगात प्रदान करते हुए शिक्षा की दिशा में एक नई पहल की शुरुआत की।

          नवीन विद्यालय भवन की लागत 14 लाख 7 हजार रुपए तय की गई है।क्षेत्र की जनता जनार्दन द्वारा विधायक जी का बड़े ही हर्षोल्लास के साथ स्वागत,वंदन,अभिनंदन कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

                    कार्यक्रम के शुभारंभ में  विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को के द्वारा वीणा दायणी मा सरस्वती जी की पूजा अर्चना कर भूमि पूजन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विधायक जी के द्वारा इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा बिना विकास संभव नहीं है।शिक्षा के बिना हमारा जीवन अधूरा है।इस अवसर पर पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को,ब्लाक अध्यक्ष सुखराम सिंह मरावी,महिला अध्यक्ष अनिला सिंह एवं क्षेत्र की देव तुल्य जनता जनार्दन की उपस्थिति गरिमापूर्ण रही।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget