एक माह तक चलने वाले अभियान को लेकर भाजपा पसान मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई संपन्न publicpravakta.com


एक माह तक चलने वाले अभियान को लेकर भाजपा पसान मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई संपन्न
 


संपन्न 30 मई से 30 जून तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर की गई चर्चा 


अनूपपुर :- भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 23 मई 2023 को भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी के मार्गदर्शन में पसान मंडल की बैठक संपन्न हुई बैठक में प्रमुख रूप से कोतमा विधानसभा के विस्तारक शिवकुमार त्रिपाठी भाजपा जिला उपाध्यक्ष नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह मंडल के प्रभारी जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शिव सिंह पूर्व जिला उपाध्यक्ष अशोक लाल विधायक प्रतिनिधि उदय प्रताप सिंह  नगरपालिका उपाध्यक्ष अजय यादव पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय द्विवेदी जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह मंडल महामंत्री रोशन प्रजापति रामानुज कुमार महेश मिश्रा की गरिमामय उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई 


जिम्मेदारी के साथ सभी लोग करें कार्य


भाजपा जिला उपाध्यक्ष नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह ने कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की आवश्यकता है प्रत्येक बूथ पर बूथ अध्यक्ष पन्ना समिति के सदस्य तक इस बात को सुनिश्चित करें कि उन्हें हर हाल में अपने बूथ पर परचम लहराना है देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के  30 मई को 9 वर्ष पूर्ण होने पर संगठन द्वारा 30 जून 2023 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है प्रत्येक घर तक केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को हमें पहुंचाना है किस तरह से मोदी सरकार के द्वारा देश के अंदर बड़े ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं हमें सरकार की उपलब्धियों को घर घर पहुंचाने का कार्य करना है और आगामी विधानसभा के चुनाव में पूरी ताकत के साथ मैदान में कार्य करना है।


संगठन के करणी कार्यों की दी जानकारी


30 मई से 30 जून 2023 तक चलने वाले 1 माह के अभियान की विस्तृत जानकारी भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं पसान मंडल प्रभारी सिद्धार्थ शिव सिंह के द्वारा  कार्यसमिति की बैठक में प्रस्तुत की गई ।संगठन के द्वारा तय किए गए कार्यों को किस तरह से अमलीजामा पहनाना है उसको लेकर सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया गया


अपेक्षित कार्यकर्ता पदाधिकारी रहे उपस्थित


मंडल कार्यसमिति की बैठक में संगठन द्वारा अपेक्षित किए गए मंडल कार्यसमिति के सदस्य एवं ऊपर की इकाई के पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य शक्ति केंद्र संयोजक सहित टोली नगर पालिका अध्यक्ष  पार्षदगण बूथ के अध्यक्ष एवं अभियान के मंडल टोली के संयोजक एवं सदस्य जिनमें सुरेश गुप्ता दिवाकर विश्वकर्मा सुरेश शर्मा सर्वेश पांडे मीनू तिवारी दुर्गा चौहथा रंजीत नामदेव इंद्र लाल केवट अजय यादव विकास जायसवाल  कैसर अली के साथ सभी अपेक्षित कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget