सेवानिवृत्त हुए आर.बी. प्रसाद प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमलाई कालरी का किया गया सम्मान व दी गई विदाई publicpravakta.com



सेवानिवृत्त हुए
 आर.बी. प्रसाद प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमलाई कालरी का किया गया सम्मान व दी गई विदाई  



 अनूपपुर/अमलाई :- आर.बी. प्रसाद प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमलाई कालरी जिला अनूपपुर म.प्र. का अधिवार्षिकी आयु सेवा पूर्ण उपरांत दि.30 अप्रैल 2023 को विद्यालय प्रांगण में ही विद्यालय परिवार द्वारा क्षेत्रीय शिक्षकों की उपस्थिति में श्री प्रसाद साहब को पुष्पगुच्छ,पुष्पहार,साल-श्रीफल, तिलक-वंदन,अभिनंदन एवं स्वरुचि स्नेह भोज आदि के द्वारा विदाई एवं सम्मान समारोह का गरिमामयी वृहद आयोजन श्री मुलायम सिंह परिहार प्राचार्य जी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में पूर्व से सेवानिवृत्त राष्ट्रपति से सम्मानित श्री विद्याधर शर्मा श्री केके सिंह श्री केशव प्रताप सिंह श्री गंगाधर शुक्ला श्री नंद कुमार मिश्रा श्री सूर्य प्रकाश सोनी श्री राम नारायण मिश्रा आदि दर्जनों सेवा निवृत्त शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान सभी वक्ताओं ने श्री प्रसाद साहब के सादा जीवन-उच्च विचार, सरल व सहज स्वभाव, सहृदयी भावना से ओतप्रोत निष्कलंक एवं  निर्विध्न शासकीय सेवा पूर्व करने तथा संकुल प्राचार्य एवं विकास खंड शिक्षा अधिकारी के रूप में सौपे गए दायित्वों का कुशलता पूर्वक निर्वहन करने की अन्तर्दिल से सराहना की गई।एवं सभी के द्वारा श्री प्रसाद साहब को सपरिवार दीर्घ जीवी होने की शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित किए गए। उक्त समारोह में श्री डी एस राव पूर्व प्राचार्य ,श्री एच एल बहेलिया प्राचार्य, श्री बी के यादव प्राचार्य,श्री ए के जैन प्राचार्य, श्री एल डी द्विवेदी प्रभारी प्राचार्य, श्रीमती रेवा रानी उप प्राचार्य,श्री अनिल सिंह जी संभागीय अध्यक्ष मध्य प्रदेश शिक्षक संघ संभाग शहडोल, श्री पुरुषोत्तम पटेल जी जिला अध्यक्ष मध्य प्रदेश शिक्षक कांग्रेस जिला अनूपपुर, श्री विश्वास राज शुक्ला जी जिला अध्यक्ष आजाद अध्यापक शिक्षक संघ, डॉक्टर नरेंद्र पटेल शिक्षक ,डॉक्टर कौशलेंद्र सिंह उच्च माध्यमिक शिक्षक, श्री विष्णु कुमार मिश्रा प्रधानाध्यापक, श्री संजय कुमार सिन्हा प्रधानाध्यापक, श्री अनिल सिंह प्रधानाध्यापक ,श्री संजय निगम शिक्षक, श्री राजभान मिश्रा शिक्षक ,श्री गाता प्रसाद राय ,श्री राम जी पांडे, श्री शशि भूषण शर्मा, श्री राम लखन मिश्रा, श्री सूरज मिश्रा,श्री लाल बहादुर नापित, श्री शेख खलील कुरेशी,श्री जमील अहमद, श्री राम भुवन शुक्ला, श्री प्रकाश गौतम, श्री राम विनोद पयासी, श्री विनय शुक्ला,श्रीमती सीता पाटिल,श्रीमती शिवानी सोनी, श्रीमती रक्षा मिश्रा,श्रीमती प्रमिला जांगड़े,आदि सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे श्री सत्य कुमार त्रिपाठी जी शिक्षक के द्वारा श्री प्रसाद साहब की जीवनी पर विस्तृत प्रकाश डाला गया, श्री विष्णु कुमार मिश्रा खंड स्रोत समन्वयक विकासखंड जैतहरी के द्वारा पूरे कार्यक्रम का सफल सराहनीय संचालन किया गया। अंत मैं विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री रामचरित मिश्रा जी के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी उपस्थित जनों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।



एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget