बूथ विजय संकल्प अभियान को लेकर भाजपा कार्यालय में कामकाजी बैठक हुई संपन्न publicpravakta.com


बूथ विजय संकल्प अभियान को लेकर भाजपा कार्यालय में कामकाजी बैठक हुई संपन्न 


4 मई से 14 मई तक चलेगा अभियान


 अनूपपुर :- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के मार्गदर्शन में विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के लिए पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दिए जाने के साथ ही कार्यों का विभाजन किया जा रहा है और बूथ विजय संकल्प अभियान का शुभारंभ 4 मई 2023 से  किया जाएगा यह अभियान 14 मई 2023 तक जिले के सभी शक्ति केंद्रों एवं बूथों पर चलने वाले अभियान को लेकर 3 मई 2023 को भाजपा कार्यालय में कामकाजी बैठक का आयोजन किया गया जिसमें प्रमुख रूप से भाजपा के जिला प्रभारी डॉ राजेश मिश्रा भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी पूर्व जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम पूर्व विधायक कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा )प्राप्त रामलाल रौतेल पूर्व विधायक सुदामा सिंह जिले के महामंत्री जितेंद्र सोनी हीरा सिंह श्याम अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष इरशाद अहमद की गरिमामय उपस्थिति रही।


विजय संकल्प अभियान को करें पूरा 


भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी ने कामकाजी बैठक को संबोधित करते हुए कहा अभी तक संगठन द्वारा बूथ विस्तारक योजना का कार्य कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को दिया गया था जो अब अपने अंतिम चरण में है जहां पर भी कुछ कार्य बचे हैं उन्हें शीघ्र पूरा करते हुए संगठन द्वारा बूथ विजय संकल्प अभियान जो प्रारंभ किया जा रहा है इस अभियान को पूरा करने के लिए सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मेहनत और लगन के साथ लग जाएं ।इस अभियान में कई कार्य संगठन द्वारा दिए गए हैं ।


बूथ जीता चुनाव जीता के नारे को करे साकार 


कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) रामलाल रौतेल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी बूथ जीता चुनाव जीता के संकल्प को लेकर काम कर रही है सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को ईमानदारी निष्ठा के साथ काम करना होगा तो परिणाम अच्छे होंगे ,क्या मिला, क्या खोया, क्या पाया इस सब को छोड़ कर हम सबको एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है सरकार लाना हम सब का लक्ष्य होना चाहिए।


 कार्यों की हुई समीक्षा 


भाजपा के जिला प्रभारी डॉ राजेश मिश्रा ने अभी तक बूथ विस्तारक योजना में किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्य योजना के बारे में विस्तार पूर्वक बैठक में जानकारी प्रदान की तथा प्रत्येक मंडलों में चल रहे 22 करणी  कार्यों को लेकर मंडल अध्यक्षों से वन टू वन चर्चा की तथा बैठक में अपेक्षित सभी लोगों को मार्गदर्शन दिया। बैठक को भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बृजेश गौतम एवं पूर्व विधायक सुदामा सिंह ने भी संबोधित किया, बैठक में भाजपा के सभी मंडल अध्यक्ष जिला पदाधिकारी अपेक्षित सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे मंच का संचालन जिले के महामंत्री जितेंद्र सोनी एवं आभार प्रकट जिला महामंत्री हीरा सिंह श्याम के द्वारा किया गया उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget