पोल्ट्री हैचरी यूनिट पसला का कलेक्टर ने भ्रमण कर लिया जायजा publicpravakta.com


पोल्ट्री हैचरी यूनिट पसला का कलेक्टर ने भ्रमण कर लिया जायजा 


अनूपपुर :- जिले की जनजातीय समुदाय के भूमिहीन महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलम्बी बनाने की दिषा में बॉयलर एवं लेयर मुर्गी पालन का व्यवसाय को नई उचाईया प्रदान करने के लिए जिला प्रषासन द्वारा जिला मुख्यालय के समीपी ग्राम पसला में चूजों की उत्पाद की हैचरी प्रबंध की गई है। जिसका अवलोकन कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभय सिंह ओहरिया उपस्थित थे। कलेक्टर ने हैचरी से चूजों के उत्पाद तथा व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। हैचरी प्रबंधन के अधिकारियों ने मुर्गी के चूजों के उत्पाद तथा हैचरी संचालन व मुर्गी पालन आजीविका गतिविधि से मुर्गी पालक महिलाओं के मुनाफे के संबंध में जानकारी दी गई। भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने हैचर एवं सेटर यूनिट में लगी मशीनों का तथा तैयार मुर्गी चूजों का अवलोकन किया।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget