भगवान परशुराम धर्मशाला राजेंद्रग्राम में बनेगी विधायक ने दिए निधि से दस लाख publicpravakta.com


भगवान परशुराम धर्मशाला राजेंद्रग्राम में बनेगी विधायक ने दिए निधि से दस लाख


 आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा  ने किया स्वागत


अनूपपुर :-  भगवान  परशुराम  जिन्हें सब उनकी वीरता और पराक्रम के कारण जानते है।गत वर्ष भगवान परशुराम जंयती के अवसर पर जिला आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष चैतन्य मिश्रा निवेदन पर लोकप्रिय विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को  पुष्पराजगढ़ के द्वारा भगवान परशुराम के नाम एक धर्मशाला बनाने का घोषणा की थी जिसको इस वर्ष भगवान परशुराम की जयंती पर भूमि पूजन करते हुए भवन हेतु दस लाख  रुपए की घोषणा की साथ ही उन्होंने कहा कि उनका शास्त्र एक फरसा था जो की महादेव द्वारा उन्हें वरदान में मिला था। भगवान परशुराम त्रेता युग के ऋषि थे।जो की विष्णु भगवान् के अवतार थे।परशुराम जयंती का पर्व ज्यादातर ब्राह्मण और हिंदू धर्म के लोगो द्वारा बहुत ही श्रद्धा से मनाया जाता है।उन्होंने इस अवसर पर समस्त देशवासियों को भगवान परशुराम जी की जयंती पर हार्दिक शुभकामनाएं दी।उन्होंने राजेंद्रग्राम में ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित भगवान परशुराम की जयंती पर पहुंचकर पूजा अर्चना कर पुण्य लाभ प्राप्त किया एवं अपने क्षेत्र के चौमुखी विकास के लिए क्षेत्र की जनता की सुख,समृद्धि हेतु भगवान परशुराम जी से प्रार्थना की।ब्राह्मण समाज ने विधायक पुष्पराजगढ़ फुंदेलाल सिंह मार्को का साल श्रीफल देकर सम्मान किया।वही ब्राह्मण समाज की मांग पर पुष्पराजगढ़ विधायक ने अपने विधायक निधि से भगवान परशुराम जी के नाम पर धर्मशाला बनाए जाने के लिए 10 लाख रुपए विधायक निधि से दिए जाने की घोषणा की।एवं साथ ही उन्होंने राजेंद्रग्राम में सर्व-सुविधा युक्त भगवान परशुराम धर्मशाला के निर्माण कराए जाने का भूमि पूजन भी अपने कर कमलों द्वारा किया।जिसका ब्राह्मण समाज ने स्वागत किया।     

 , जिला आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष चैतन्य मिश्रा ने बताया कि अमरकंटक पर्यटन स्थल है राजेंद्रग्राम में भगवान परशुराम भवन बन जाने से एक और जहां समाज के कार्यों में उसका उपयोग होगा वही सामूहिक उपनयन संस्कार, सामूहिक कन्या विवाह, नर्मदा परिक्रमा में आए हुए साधु संतों को ठहरने की व्यवस्था आदि में परशुराम भवन का उपयोग किया जा सकेगा।भगवान परशुराम के नाम से परशुराम भवन बनने की घोषणा से जिले के ब्राह्मण समाज के द्वारा विधायक जी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। ब्राह्मण समाज ने कहा कि पुष्पराजगढ़ विधायक हमेशा सर्व धर्म समाज की उन्नति एवं एवं प्रगति की सोच रखते है। उन्होंने विधायक जी को आशीर्वाद दिया कि वह उत्तरोत्तर आगे बढ़े एवं जनता की सेवा में अपने आप को समर्पित कर दें। अमरकंटक यात्रा में आए हुए विप्र बंधुओं को रुकने ठहरने की सुविधाजनक स्थल प्राप्त हो जाएगा। पुष्पराजगढ़ विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को के द्वारा भगवान परशुराम की जयंती पर भगवान परशुराम के नाम से भवन बनाए जाने पर उपस्थित लोगों ने स्वागत किया है एवं विधायक जी को धन्यवाद ज्ञापित किया है।जिसमें प्रमुख रुप से पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रेम कुमार त्रिपाठी जिला कांग्रेश के कार्यवाहक अध्यक्ष संतोष पांडे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद शर्मा, आशीष त्रिपाठी, एडवोकेट बृजेंद्र पंत ,विनोद पांडे, विद्याधर पांडे, सत्येंद्र स्वरूप दुबे, रामनारायण द्विवेदी, एडवोकेट चंद्रभूषण त्रिपाठी,दिनेश मिश्रा, सुजीत मिश्रा, बाबूलाल पाठक, मनोज द्विवेदी, राकेश शर्मा,सीता शरण मिश्रा, कमलेश द्विवेदी, राकेश गौतम, किशन मिश्रा, शशांक मिश्रा, कन्हैया लाल मिश्रा,अजय मिश्रा,मुकेश मिश्रा, अमित शुक्ला,राजेश शुक्ला,रामजी मिश्रा,धर्मेंद्र कांत मिश्रा, प्रदीप मिश्रा कोतमा, संदीप गर्ग,आदि लोगो ने बधाई दी।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget