देश को मजबूत करने में रहा इंदिरा जी योगदान - रमेश सिंह प्रदेश महासचिव publicpravakta.com


 देश को मजबूत करने में रहा इंदिरा जी योगदान - रमेश सिंह प्रदेश महासचिव 


पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस जनों ने किया याद


अनूपपुर :- पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती शनिवार को कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रमेश सिंह के नेतृत्व् में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी इंदिरा तिराहे पर इकट्ठा होकर स्वर्गीय इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको याद किया। इंदिरा गांधी अमर रहे और जब तक सूरज चांद रहेगा इंदिरा तेरा नाम रहेगा के नारे लगाए। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रमेश सिंह ने कहा कि इंदिरा गांधी एक मजबूत फैसले के लिए जानी जाती थी। उन्हें आयरन लेडी भी कहते थे। देश को सशक्त और मजबूत बनाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। आज एक बार फिर राहुल गांधी उन्हीं के पद चिन्हों पर चलते हुए पूरे देश का भ्रमण कर रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा से लोगों को जोड़ने का काम कर रहे हैं। इस दौरान कार्यकारी अध्यक्ष मयंक त्रिपाठी सहित कांग्रेस पदाधिकारी और कार्याकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी को याद किया।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget