लिंक ओपन करते ही खाते से उड़ गए 90 हजार रुपए publicpravakta.com

 


लिंक ओपन करते ही खाते से उड़ गए 90 हजार रुपए 


अनूपपुर :-  अनजान नंबर से आए लिंक पर एसबीआई के योनो एप पर अपडेट का मैसेज था। लिंक ओपन करते ही एफडी खाते से अज्ञात व्यक्ति ने 90 हजार रुपए की राशि उड़ा ली, और युवक साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो गया। जब इसकी भनक पीड़ित को लगी तो शुक्रवार को मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। सौरभ जैन निवासी जैतहरी ने अपनी शिकायत में बताया कि मेरा खाता भारतीय स्टेट बैंक शाखा जैतहरी में हैं। दोपहर लगभग 2 बजे योनो एप का सर्वर नहीं चल रहा था। जिस वजह से मैं परेशान था। तभी एक मैसेज आया। मैसेज में लिखा था आपका खाता बंद कर दिया गया हैं। संपर्क के दौरान व्यक्ति ने उसे एक लिंक भेजी। अनजान नंबर से आए लिंक पर योनो बैंक के अपडेट का मैसेज था। सौरभ जैन ने लिंक ओपन की। लिंक ओपन करते ही एफडी खाते से अज्ञात व्यक्ति ने 90 हजार रुपए की राशि उड़ा ली। जबकि सौरभ जैन ने किसी भी अनजान व्यक्ति को योनो लागिन की ओटीपी कॉल के माध्यम से नहीं बताया था। सौरभ जैन ने बताया कि उसकी बहन की अगले माह शादी है। जिसके लिए उसने एफडी में पैसे जमा किए थे।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget