जनता व समर्थकों के साथ भाजपा प्रत्याशी ने रैली निकाल दिखाया अपना दम publicpravakta.com


वार्ड 12 में जनता व समर्थकों के साथ भाजपा प्रत्याशी ने रैली निकाल दिखाया अपना दम


अनूपपुर :- नगरपालिका चुनाव 9 वर्ष बाद होने की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है 13 जुलाई को मतदान होना है वार्ड़ 12 में कुल 3 उम्मीदवार मैदान में है भाजपा से रेखा अभय पाण्डेय  पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष स्व. ओमप्रकाश  द्विवेदी एवं प्रवीण द्विवेदी पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष की पुत्री है। कांग्रेस से सावित्री त्रिपाठी व निर्दलीय के रूप में सुनीता जय किशन बियानी चुनावी मैदान में है ।  सभी प्रत्याशी अपना पूरा जोर लगा लेना चाहते है  वैसे जनता अपना पूरा मन बना चुकी है कि किसके पक्ष में मतदान करना है। भाजपा ने रेखा अभय पाण्डेय पर अपना विश्वास जताया हैं जिस पर वो पूरी तरह खरा उतरते दिख रहे हैं। इस वार्ड़ से भाजपा से टिकट मांगने वालों की संख्या बहुत थी मगर पार्टी उसी पर विश्वास जताती हैं जो चुनावी मैदान में खरा उतरने लायक हो भाजपा से टिकट मिलते ही रेखा अभय पाण्डेय ने अपना प्रचार जोर शोर से शुरू कर दिया। वार्ड़ की जनता ने इसके पहले भी इनको विजयी बनाकर नगरपालिका परिषद में भेजा था। 


*धुंआधार प्रचार मिल रहा है समर्थन किया*


भाजपा के उम्मीदवार रेखा अभय पाण्डेय टिकट मिलते ही चुनाव प्रचार में कूद पड़े शुरू दिन से ही जोर शोर से प्रचार का श्री गणेश किया गया वार्डो में जाकर लोगो से घर घर मिलने का सिलसिला लगातार चालू है इनके प्रचार में वार्ड़ के लोगो की काफी ज्यादा संख्या दिख रही है वार्ड की जनता अपना खुलकर समर्थन और आशीर्वाद दे रही है इस बात से ही पता चल रहा है कि जनता के कितने करीब है आम जनता इनके साथ घूम घूमकर प्रचार करने में अपना सहयोग दे रहे हैं ।


*बैठकों का दौर शुरू*


जैसे जैसे मतदान की तिथि नजदीक आते जा रही है प्रचार और तेज हो गया है। भाजपा पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी वार्ड़ के उम्मीदवार के लिए वार्ड़ के हर मोहल्ले में बैठक किया जा रहा है बैठकों में दर्जनों लोगों की उपस्थिति दर्ज हो रही है और ऐसा लग रहा है की भाजपा को वार्ड़ की जनता से समर्थन मिल रहा है। पार्टी के कार्यकर्ता पूरी ताकत वार्ड़ में झोंक दी है। 11 जुलाई तक पार्टी के द्वारा बैठक का दौर चलता रहेगा।


*रैली निकाल के दिखाया दम*


10 जुलाई को दोपहर में पार्टी के उम्मीदवार ने अपने वार्ड़ में रैली निकाली, रैली में सैकड़ो वार्ड़ की जनता के अलावा पार्टी के महिला मोर्चे की दर्जनों महिलाओं के अलावा उम्मीदवार के दर्जनों समर्थकों के साथ बैंड बाजा व डीजे के साथ रैली निकाली गई। रैली पेट्रोल टंकी से शुरू होकर स्मार्ट सिटी कॉलोनी, चंदास मोहल्ला, अमरकंटक तिराहा होते हुए पूरे वार्ड़ में जनता से मिलते हुए लोगो से आशीर्वाद लेते हुए समाप्त हुई जैसे ही रैली निकली उसी समय तेज बारिश शुरू हो गयी मगर वार्ड के लोगो उत्साह के आगे बारिश का भी असर नही हुआ समर्थक और वार्ड़ की जनता बारिश में भीगते हुए शुरू से अंत तक रैली में शामिल हुए।


*वार्ड वासियों से जान रहे हैं समस्याए*


जिस दिन से चुनाव प्रचार शुरू हुआ है उसी दिन से भाजपा के उम्मीदवार घर घर जाकर वार्ड़ 12 की जनता से समर्थन आशीर्वाद तो ले ही रहे हैं साथ मे जनता से वार्ड़ में क्या क्या समस्याएं हैं उनकी जानकारी लेकर नोट किया जा रहा हैं जिसे चुनाव के बाद पूरा कराया जा सके भाजपा उम्मीदवार की लगन को देखते हुए जनता खुलकर अपनी छोटी बड़ी समस्याओं से अवगत कराने में कोई कसर नही छोड़ रही है।


विकास की बात


वार्ड़ के विकास कैसे किया जाय कहा कहा क्या क्या समस्याए है नाली, सड़क, पानी के अलावा वार्ड़ का पूरी तरह विकास किया जाएगा जनता के लिए जो शासकीय योजना आती हैं उन योजनाओं पात्र जनता को दिलवाना एक जनप्रतिनिधि का मुख्य कार्य होता हैं जिस पर वार्ड़ 12 के भाजपा उम्मीदवार पूरी तरह खरा उतरने का 100% प्रयास किया जाएगा जनता के सुख दुख ने यूके साथ खड़ा रहने का भी प्रयास किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget