सर्वसम्मति से चुना जाएगा कांग्रेस का जिलाध्यक्ष-डीआरओ publicpravakta.com

 


सर्वसम्मति से चुना जाएगा कांग्रेस का जिलाध्यक्ष-डीआरओ



कांग्रेस पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी- फुन्देलाल सिंह 


अनूपपुर :-  भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के निर्देशानुसार कांग्रेस संगठन के चुनाव के लिए आए डीआरओ इरशाद हुसैन ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस संगठन के चुनाव निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार होंगे और पूरी कोशिश होगी की सर्वसम्मति से कांग्रेस का जिलाध्यक्ष चुना जाए।उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता हो, नव जवान हो एवं कांग्रेस का वफादार सिपाही हो।उन्होंने कहा कि हम लगातार जिला कांग्रेस अध्यक्ष के साथ एवं अन्य लोगों के साथ बैठक कर रहे हैं और हमारी पूरी कोशिश है कि सर्व सम्मति से प्रस्ताव आए और उसका हम अनुमोदन कर जिला कांग्रेस का अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों की घोषणा करें।वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फुन्देलाल  सिंह मार्को ने स्पष्ट किया की मैं और पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल दोनों ही चुनाव नहीं लड़ेंगे यह सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया है।नए लोगों को जिला कांग्रेस की बागडोर सौंपने का अवसर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में काफी ऊर्जावान कार्यकर्ता है और वह संगठन में काम करना चाहते हैं।कांग्रेश किसी व्यक्ति की नहीं है।हमारा प्रयास होगा कि जो अध्यक्ष बने वह 2023- 24 विधानसभा लोकसभा चुनाव का नेतृत्व करें और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए कार्य करें।उन्होंने कहा कि पंचायत, नगरीय निकाय चुनाव मैं हम प्रत्याशी अधिकृत करेंगे कांग्रेस राष्ट्रीय दल है।श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कमलनाथ जी के नेतृत्व में उनके निर्देश पर वार्ड से लेकर पंचायत स्तर तक कांग्रेश अपने प्रत्याशी खड़ा करेगी और पूरी कोशिश रहेगी की एकता बनी रहेगी और हम डटकर भारतीय जनता पार्टी से मुकाबला करेंगे और हर जगह कांग्रेस का कब्जा कायम हो यह पूरे प्रयास करेंगे।पंचायत के नगरीय निकाय चुनाव के साथ ही कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव डीआरओ के निर्देशन में संपन्न होंगे और हम पूरे दमखम के साथ कांग्रेस का राज स्थापित करेंगे।उन्होंने कहा कि उनकी पूरी कोशिश होगी की सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन हो उन्होंने कहा कि सभी प्रकोष्ठ के साथ प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक हो चुकी है और सभी लोगों ने प्रस्ताव पारित किया है की सर्वसम्मति से हम कांग्रेस के संगठन चुनाव संपन्न कराएंगे। इसके साथ ही पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को सफलता दिलाने का कार्य भी करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget