अखिल भारतीय कबड्डी शिविर में अनुभवी खिलाड़ी के रूप में जिले के मास्टर संकल्प का हुआ चयन publicpravakta.com

अखिल भारतीय कबड्डी शिविर में अनुभवी खिलाड़ी के रूप में जिले के मास्टर संकल्प का हुआ चयन


संकल्प अपने नाम के अनुरूप जिले का नाम करेगा रोशन


अनूपपुर :- 12 से 30 मई तक हरियाणा राज्य के सोनीपत में  आयोजित ऑल इंडिया कबड्डी कैम्प के सबसे सीनियर खिलाड़ी के रूप में मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिला मुख्यालय के समीपस्थ गाँव बरबसपुर के मास्टर संकल्प सिंह का चयन किया गया है उन्होंने अपनी मेहनत और लगन के बल पर कबड्डी की दुनिया में एक अलग पहचान स्थापित की है संकल्प ने मध्य प्रदेश के अलावा भी कई अन्य राज्यों में आयोजित होने वाली कबड्डी प्रतियोगिताओं  में खेलकर अनूपपुर जिले के साथ ही मध्य प्रदेश का नाम रोसन किया है संकल्प वर्तमान में स्टार अकैडमी जबलपुर में अभ्यास करते है स्टार अकैडमी जबलपुर मध्य प्रदेश से भारतीय टीम मे पहले खिलाड़ी रहे  श्री महेश गौड़  की है जहाँ से हर साल  कोई ना कोई खिलाड़ी मध्य प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करता है मास्टर संकल्प सिंह ने मध्य प्रदेश के कई टीमों से अपने खेल के हुनर का बेहतरीन प्रदर्शन किया है उन्होंने बी॰एच॰ई॰एल॰ भोपाल  मध्य प्रदेश पुलिस रिलायंस नागदा टीम से खेल कर अपने खेल हुनर का प्रदर्शन कर ख्याति अर्जित की है। ज्ञात हो कि मास्टर संकल्प अनूपपुर जिला मुख्यालय के सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र रहे हैं और स्कूल के समय से ही उनकी कबड्डी के प्रति रुचि रही है। संकल्प ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुदेव श्री महेश गौड़ व अपनी बड़ी बहन आकांक्षा सिंह अनूपपुर एसडीओपी कीर्ति सिंह बघेल बड़े भाई बिरेंद्र कुमार, प्रवीण साहू को दिया है  उन्होंने उत्साह वर्धन करने के लिए अनूपपुर की कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना और पुलिस अधीक्षक श्री अखिल पटेल  का दिल से धन्यवाद व आभार व्यक्त किया है।


*चयनित 25 खिलाड़ियों में संकल्प पहले स्थान पर*


भारतीय कबड्डी एसोसिएशन ने जिन  25 खिलाड़ियों का चयन सोनीपत हरियाणा में लगने वाले कैंप के लिए किया है उनमें सबसे पहला नाम अनूपपुर जिले के संकल्प सिंह का है 


*यह है टीम के चयनित खिलाड़ी*


जूनियर साउथ एशियन गेम्स 2022 ऑल इंडिया गेम्स सिलेक्टेड प्लेयर्स लिस्ट कबड्डी संकल्प सिंह साईं मध्य प्रदेश विशाल हुड्डा साईं हरियाणा प्रवीण साईं यारा अंकित तोमर यूपी रविंद्र कुमार यूपी दयानंद तमिलनाडु शिवाजी इन तमिलनाडु बोया सिसिन्द्री आंध्रप्रदेश उपपरु वेंकटेश आंध्र प्रदेश अब्दुल खलील असम देवीजीत साकिया असम विजय साहू छत्तीसगढ़ सत्यम यादव छत्तीसगढ़ हर्ष मावी दिल्ली आकाश भाटी दिल्ली रिंकू मावी दिल्ली हितेश कुमार गुजरात संदीप चौहान हरियाणा अंसुल मालिक हरियाणा विकास कुमार हरियाणा विशाल ठाकुर आंध्रप्रदेश के विजय कुमार तेलंगाना मदन लल्लन झा महाराष्ट्र तेजश सिंदे महाराष्ट्र गुरजीत सिंह पंजाब और अतिरिक्त खिलाड़ियों के तौर पर अमित मीना राजस्थान और नीतिन गुर्जर राजस्थान का चयन किया गया है इस टीम का मुख्य कोच जगदीश कुंबले को बनाया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget