जिला ए. वालीवॉल एसोसिएशन अनूपपुर की नई कार्यकरणी गठित publicpravakta.com

 


जिला ए. वालीवॉल एसोसिएशन अनूपपुर की नई कार्यकरणी गठित

चैतन्य मिश्रा निर्विरोध चुने गये अध्यक्ष, संगठन के विकास हेतु किया गया संकल्प पारित

अनूपपुर, :- जिला ए. वालीवॉल एशोशिएशन अनूपपुर का निर्वाचन 27 फरवरी को रेलवे कांग्रेस कार्यालय में सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुई। जहां निर्वाचन अधिकारी संतोष सिंह ने सर्व सम्मति से नई कार्यकारणी की घोषणा की गई।  इसके साथ ही जिले के तीनों विधानसभा के विधायको को पदेन संरक्षण पारित किया गया व संरक्षक मंडल में लक्ष्मण राव व अरूण सिंह, आशीष त्रिपाठी, पंकज अग्रवाल, मार्गदर्शक संरक्षक दिनेश पटेल को बनाया गया। 

जिसके बाद जिला ए. वालीवॉल एशोशिएसन अनूपपुर की निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराई गई। जिसमें सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति व सर्वसम्मति से चैतन्य मिश्रा अध्यक्ष निर्वाचित हुये। इसके साथ ही कार्यवाहक अध्यक्ष राम खेलावन राठौर, सिद्धार्थ शिव सिंह, उपाध्यक्ष अमित शुक्ला, सोमनाथ प्रचेता, विनोद सोनी एवं रमेश तिवारी चचाई, सचिव रामचंद यादव, सह सचिव दिनेश सिंह चंदेल, मिथलेश सिंह नेताम, सतेन्द्र स्वरूप दुबे, संयुक्त सचिव हरिशंकर यादव, कोषाध्यक्ष प्रदीप यादव, सह कोषाध्यक्ष उमेश राय, मीडिया प्रभारी संदीप गर्ग को नियुक्त किया गया। इसके साथ ही अध्यक्ष चैतन्य मिश्रा ने विभिन्न जगहों से सदस्यों हेतु नाम प्रस्तावित किये गये। जिनमें कंचनपुर पुष्पराजगढ़ से रामेश्वर सिंह मार्को, देवरी द्वारिका सिंह, जैतहरी से शुभम मलिक, अतुल शुक्ला, राजनगर से जीतेन्द्र पनिका, बिजुरी से समीर चक्रवर्ती, डोला राजनगर से संतोष यादव, बरगवां से विनोद पांडेय, बिजुरी से निर्मला पटेल व पूजा राय, अमरकंटक से वीरू तंबोली, विजय पाल, पुष्पराजगढ़ से संतोष पांडेय, राजनगर से अतुल यादव, पुष्पराजगढ़ से नर्बदा सिंह का नाम प्रस्तावित किया गया। वहीं अध्यक्ष पद के लिये चैतन्य मिश्रा के निर्विरोध चुने जाने पर सभी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत करते हुए उन्हे बधाई प्रेषित की गई।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget