8 फरवरी को अमरकंटक नर्मदा महोत्सव 2022 एवं निर्झरणी महोत्सव का आयोजन आयोजन हेतु कलेक्टर ने गठित की समिति publicpravakta.com

 


8 फरवरी को अमरकंटक नर्मदा महोत्सव 2022 एवं निर्झरणी महोत्सव का आयोजन

आयोजन हेतु कलेक्टर ने गठित की समिति

अनूपपुर :- कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने नर्मदा जयंती 08 फरवरी 2022 को अमरकंटक नर्मदा महोत्सव 2022 एवं निर्झरणी महोत्सव के सफल आयोजन हेतु जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हर्षल पंचोली को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने महोत्सव के सफल संचालन हेतु समिति गठित की है जिनमें एसडीएम जैतहरी श्री विजय डेहेरिया, तहसीलदार पुष्पराजगढ़ श्री टी.आर. नाग, उप संचालक कृषि श्री एन.डी. गुप्ता, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. व्ही.पी.एस. चौहान, सहायक संचालक उद्यान श्री व्ही.डी. नायर, जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राजेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी, सहायक कोषालय अधिकारी श्री शैलू वर्मा, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री उमेश पाण्डेय एवं नगर परिषद अमरकंटक के मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री चैन सिंह परस्ते शामिल हैं। उक्त समिति अमरकंटक क्षेत्र के स्थानीय जनप्रतिनिधियों, आश्रमों के प्रतिनिधियों, वरिष्ठ ऋषिमुनियों, मंदिर के पुजारियों एवं अन्य वरिष्ठ नागरिकों से कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में विस्तृत चर्चा कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर अमरकंटक नर्मदा महोत्सव 2022 एवं निर्झरणी महोत्सव का सफल आयोजन किया जाना सुनिश्चित करेगी। उक्त समिति कार्यक्रम के आयोजन में कोविड-19 संक्रमण के संबंध में जारी भारत सरकार, गृह विभाग मंत्रालय और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मंत्रालय द्वारा कोविड-19 से संबंधित सभी दिशानिर्देशों एवं राज्य शासन द्वारा समय-समय पर जारी किए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाना सुनिश्चित करेगी। 

निर्झरणी महोत्सव कार्यक्रम

कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने बताया है कि 08 फरवरी 2022 को म.प्र. शासन संस्कृति विभाग के सहयोग से एक दिवसीय निर्झरणी महोत्सव का आयोजन किया गया है। जिसमें निषादराज गुह्य लीला-नाट्य आधारित चेरियाल पटम चित्र शैली में सृजित 25 चित्रों की प्रदर्शनी तथा गोण्ड समुदाय में नर्मदा की कथा आधारित 25 गोण्ड जनजातीय चित्रकारों की चित्र प्रदर्शनी का आयोजन, वनवासी लीला-नाट्य-निषादराज गुह्य (संस्कृति विभाग द्वारा विशेष रूप से तैयार रामायण में वर्णित वनवासी चरितों पर आधारित लीला-नाट्य प्रस्तुति), गोण्ड जनजातीय करमा एवं शैला नृत्य, बैगा जनजातीय परधोनी एवं करमा नृत्य का आयोजन, नर्मदा जी के घाट पर प्रातःकालीन आरती, योग केन्द्रित आयोजन एवं प्रभात फेरी के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget