भाजपा का जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग अमरकंटक में हुआ प्रारंभ publicpravakta.com


 प्रशिक्षण भाजपा कार्यकर्ताओं के अंदर रक्त प्रवाह करने का कार्य करता है:- बृजेश गौतम 

भाजपा का जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग अमरकंटक में हुआ प्रारंभ 

अनूपपुर :- भारतीय जनता पार्टी अनूपपुर जिले का जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ 3 दिसंबर 2021 को पवित्र नगरी अमरकंटक के कल्याण सेवा आश्रम में किया गया प्रशिक्षण वर्ग के शुभारंभ के अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम भाजपा जिला संगठन प्रभारी डॉक्टर राजेश मिश्रा जिला पंचायत अध्यक्ष रूपमती सिंह पूर्व विधायक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलाल रौतेल सुदामा सिंह अमरकंटक मंडल अध्यक्ष रोशन पनारिया मंचासीन रहे तथा मंच का संचालन जनपद अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने किया ।संगठन द्वारा दिए गए समय अनुसार सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी प्रातः 9:00 बजे पहुंचकर अपना पंजीयन कराते हुए उद्घाटन सत्र में सम्मिलित हुए उद्घाटन सत्र में भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम ने कहा प्रशिक्षण भाजपा कार्यकर्ताओं के अंदर रक्त का प्रवाह करता है प्रशिक्षण सीखने की पाठशाला है जिसके माध्यम से कार्यकर्ता के चरित्र ,आचरण विचार एक दूसरे का समझने और सीखने का अवसर प्रदान करता है भाजपा के इतिहास विकास विचारधारा वर्तमान चुनौती और सरकार की तमाम महत्वाकांक्षी योजनाओं और कार्यकर्ता पदाधिकारियों के जिम्मेदारियों का प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से बोध होता है ।कल्याण आश्रम आध्यात्मिक केंद्र है और यहां पर भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग होना अपने आप में गर्व का विषय है। यहां से हर कार्यकर्ता पदाधिकारी एक अच्छी सोच लेकर पार्टी संगठन हित में आगे कार्य करने के लिए तत्पर हो तमाम उद्देश्यों को लेकर इस प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन लंबे समय के बाद किया जा रहा है जिसका सौभाग्य मौजूदा समय में हम सभी को मिला है परीक्षण वर्ग में प्रथम सत्र में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राम अवध सिंह ने राजनैतिक प्रस्ताव रखा जिस पर चर्चा की गई इस प्रस्ताव का समर्थन भाजपा के जिला महामंत्री अखिलेश द्विवेदी के द्वारा किया गया और सभी कार्यकर्ताओं ने प्रस्ताव को ओम नमः शिवाय का उच्चारण कर पास  किया इसके पश्चात टीकाकरण धन्यवाद प्रस्ताव उमेश पाठक जिला उपाध्यक्ष भाजपा के द्वारा रखा गया जिसका समर्थन भाजपा जिला महामंत्री जितेंद्र सोनी ने किया और सभी कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने सहमति व्यक्त की ।प्रथम सत्र में कोरोना संक्रमण काल के दौरान भारतीय जनता पार्टी परिवार के  कार्यकर्ता और पदाधिकारी जिनकी संक्रमण के कारण मृत्यु हो गई उन तमाम लोगों के प्रति भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजू जायसवाल एवं गजेंद्र सिंह के द्वारा मंच के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित कर 2 मिनट का शोक आयोजित किया गया। इसके पश्चात बूथ विस्तारक योजना सत्र की अध्यक्षता अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र सिंह मरावी ने किया और प्रमुख वक्ता डॉ राजेश मिश्रा के द्वारा अपनी बात रखी गई इसी प्रकार भाजपा का इतिहास व विकास तथा व्यक्तित्व विकास सत्र का सफलतापूर्वक संचालन किया गया जिसमें सभी वक्ताओं ने अपने विचारों से कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को अवगत कराया प्रशिक्षण वर्ग का समापन 5 दिसंबर 2021 को किया जाएगा तीन दिवस तक सभी अपेक्षित कार्यकर्ता और पदाधिकारी इस प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित रहेंगे उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget